{"_id":"685e8f8813f150b9470dddbf","slug":"cm-dhami-reached-rishikesh-aiims-enquired-about-the-condition-of-passengers-injured-in-rudraprayag-bus-acciden-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: सीएम धामी पहुंचे एम्स, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल, परिजनों से भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: सीएम धामी पहुंचे एम्स, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल, परिजनों से भी मिले
Fri, 27 Jun 2025 06:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Jun 2025 06:08 PM IST
सार
Rishikesh News: राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 18 यात्री, एक गाइड और चालक से बदरीनाथ जाने के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में उनकी बस हादसे का शिकार हो गई थी।
विज्ञापन
मरीजों से बात करते सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्रप्रयाग में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने घायलों एवं उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
Rishikesh: मस्तराम घाट पर गंगा के तेज बहाव में बहे दो लोग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज
- दीपिका सोनी (42), निवासी सिरोही, मीनावास, राजस्थान।- हेमलता सोनी (45), निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान।
- ईश्वर सोनी (46), निवासी सूरत, गुजरात।
- वाहन चालक सुमित कुमार (23), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार।