फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nh 74 scam congress allegation on cm trivendra singh rawat

एनएच 74 घोटाले में कांग्रेस ने सीएम को घेरा, उजागर की उनके नजदीकी की ऑडियो और वीडियो क्लिप

Tue, 21 May 2019 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 21 May 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
nh 74 scam congress allegation on cm trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

एनएच 74 घोटाले में कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। आज देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व सदन के उप नेता करन मेहरा ने प्रेस वार्ता की। प्रीतम सिंह ने कहा कि अभी तक इस घोटाले की सीबीआई जांच क्यों नहीं हुई। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार किन लोगों को बचाना चाहती है।

विज्ञापन


जबकि सीएम ने कहा था कि इस मामले में सीबीआई जांच करवाएंगे, लेकिन अभी तक नहीं कार्रवाई शुरू नहीं हुई। इस दौरान उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए। कहा कि सीएम बेशकीमती जमीन को औने पौने दामों में खरीद में रहे हैं। करण मेहरा ने कहा कि सीएम ने सूर्यधार स्थित झील के आस-पास 16 बीघा जमीन खरीदी है। इन जमीनों के पार्टनर संजय गुप्ता सीएम के करीबी हैं। सीएम सरकारी खजाने का निजी फायदे के लिए उपयोग कर रहे हैं। वहीं जीरो टॉलरेंस की सरकार पर मेहरा ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


इस मामले में कांग्रेस ने सीएम के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान सीएम के करीबी संजय गुप्ता और आयुष गौड़ की ऑडियो-वीडियो क्लीपिंग भी उजागर की गई। आरोप लगाया कि 70 करोड़ के सूर्यधार झील प्रोजेक्ट के पीछे सीएम और उनके चहेतों को लाभ देने की मंशा है। इस दौरान कहा गया कि सीबीआई या फिर हाइकोर्ट के सिटिंग जज मामले की जांच करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed