फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NH 74 scam cbi investigation update

एनएच-74 घोटाला:  डीओपीटी गृह विभाग को पत्र भेजकर कहा मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं

Fri, 18 May 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 May 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
NH 74 scam cbi investigation update
घोटाला - फोटो : amar ujala

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने पांच सौ करोड़ से ज्यादा के एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है। डीओपीटी ने राज्य के गृह विभाग को भेज पत्र में कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है। डीओपीटी के इस पत्र के साथ सीबीआई जांच को लेकर सभी प्रकार के संशय समाप्त हो गए हैं।

विज्ञापन


बीते वर्ष मार्च में तत्कालीन कमिश्नर डी. सेंथिल पांडियन ने एनएच-74 के चौड़ीकरण में हुए अरबों के मुआवजा घोटाले का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में घपले से जुड़े तमाम तथ्य पेश किए थे। साथ ही उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश भी की थी। इसी दौरान भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री बने त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश भी कर दी थी। इस पूरे घटनाक्रम में ट्विस्ट तब आया जब सप्ताह भर बाद ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश रद्द करने को कहा। ऐसा न करने पर उत्तराखंड में चल रहे एनएच प्रोजेक्ट के प्रभावित होने तक की बात उन्होंने कह डाली।
विज्ञापन


इस पत्र के बाद तो राज्य में सियासी तूफान आ गया। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विधानसभा में मोर्चा खोल दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जांच सीबीआई द्वारा ही कराए जाने की घोषणा की। सीबीआई द्वारा जांच स्वीकार किए जाने तक राज्य में एसआईटी का गठन किया गया, जिसने तमाम अफसरों को गिरफ्तार भी कर लिया। इसी बीच डीओपीटी ने राज्य सरकार के गृह विभाग को पत्र लिखकर मामले में सीबीआई जांच की आवश्यकता से ही इनकार कर दिया है। यह पत्र गृह विभाग के आला अफसरों से गुजरते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो अब मामले में सीबीआई जांच संबंधी कार्रवाई का पटाक्षेप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-74 घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अपने स्तर से जांच की है। कई आरोपी जेल में हैं और तमाम खातेदारों ने मुआवजे में लिया अतिरिक्त पैसा भी वापस करना शुरू कर दिया है। कई मामलों में कोर्ट में अभियोजन भी दाखिल किया गया है। सीबीआई जांच कराना या फिर न कराने का निर्णय डीओपीटी के हाथ में होता है। उन्होंने पत्र भेजकर मामले में सीबीआई जांच की आवश्यकता से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed