फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NH 74 scam accused DP singh surrender in ssp office

NH 74 scam: मुख्य आरोपी डीपी सिंह ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने कबूले सारे जुर्म

Thu, 23 Nov 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
NH 74 scam accused DP singh surrender in ssp office
d p singh

एनएच-74 भूमि मुआवजे में 300 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपी पूर्व एसएलओ डीपी सिंह 26 दिन पुलिस को छकाने के बाद एकदम फिल्मी स्टाइल में एसएसपी कार्यालय पहुंचा। इसके बाद उसने वहां एसएसपी के आगे आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


26 दिन से डीपी एसआईटी से आंख-मिचौली कर रहा था। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानून का हर दांव आजमाया, लेकिन गिरफ्तारी के सारे रास्ते बंद होते देख उसने आत्मसमर्पण करना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन


आत्मसमर्पण करने के बाद एसआईटी ने करीब ढाई घंटे तक डीपी से पूछताछ की। फिलहाल एसआईटी की हिरासत में डीपी को शुक्रवार को नैनीताल स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह हाइकोर्ट से याचिका खरिज होने के बाद अपने परिवार के साथ भूमिगत हो गया था। उसकी तलाश में एसआईटी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

वकीलों के साथ पहुंचा एसएसपी कार्यालय

NH 74 scam accused DP singh surrender in ssp office

18 नवंबर को डीपी की दूसरी एसएलपी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने डीपी को सोमवार तक सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही एसआईटी रोजाना डीपी के सरेंडर करने की उम्मीद लगा रही थी।

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट से अपने दो वकीलों के साथ डीपी सिंह पैदल अंदर दाखिल हुआ। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले ही डीपी सीधा एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के कार्यालय के बाहर पहुंचा और दरवाजे में दस्तक देकर अंदर आने की अनुमति ली।

उसने कक्ष में बैठे एसएसपी के आगे आत्मसमर्पण कर अधिकारियों, पुलिस और एलआईयू कर्मियों को चौंका दिया। एसएसपी ने पांच मिनट तक डीपी से बात करने के बाद उसे पूछताछ के लिए एसआईटी के हवाले कर दिया।

एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने ढाई घंटे तक उससे पूछताछ की। पूछताछ खत्म होने के बाद डीपी को पुलिस हिरासत में पंतनगर थाने में भेज दिया। एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि डीपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुक्रवार को उसे नैनीताल स्थित विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार में पेश किया जाएगा। डीपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई आरपी सिंह के साथ ही उसके वकीलों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed