फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ngt Collect Hotels and ashram list above 20 rooms

उत्तराखंड: एनजीटी ने तलब की बडे़ होटलों व आश्रमों की सूची, यहां जानिए पूरा मामला

Mon, 01 Oct 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
Ngt Collect Hotels and ashram list above 20 rooms
एनजीटी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से राज्य के उन होटलों, आश्रमों और धर्मशालाओं की सूची तलब की है, जिनमें 20 से अधिक कमरे हैं। साथ ही सूची में यह भी जानकारी देनी होगी है क्या प्रबंधकों ने इनमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए हैं या नहीं ? यदि नहीं तो बोर्ड ने अब तक क्या कार्रवाई की ? इसके लिए बोर्ड को चार अक्तूबर तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन


एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को चार सितंबर को एक माह के भीतर सूची मुहैया कराने के लिए आदेश जारी किए थे, लेकिन बोर्ड अधिकारी अब तक एक भी होटल, आश्रम व धर्मशाला की जानकारी नहीं जुटा पाए। अब एनजीटी में तीन दिन बाद इसी प्रकरण की सुनवाई होनी है, लेकिन बोर्ड अधिकारियों को कोई जवाब बनता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास प्रदेश के आश्रमों, होटलों और धर्मशालाओं का कोई ब्योरा न होने से अधिकारियों में अफरातफरी की स्थिति है। इसके लिए बोर्ड ने प्रशासन व विकास प्राधिकरणों से भी जानकारी मांगी, लेकिन उन्होंने भी जानकारी देने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बोर्ड, सर्वे के लिए निजी कंपनी की मदद लेने जा रही है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है, लेकिन कंपनी प्रबंधकों ने एक जिले में सर्वे के लिए आठ लाख रुपये की मांग की है। ऐसे में प्रदूषण बोर्ड को राज्य के सभी जिलों में सर्वे कराने के लिए एक करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी।


एनजीटी ने राज्य के सभी जिलों के होटलों, आश्रमों व धर्मशालाओं का ब्योरा मांगा है। निजी कंपनी की मदद से ब्योरा जुटाया जाएगा। इसके सर्वे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक माह के भीतर रिपोर्ट तैयार नहीं की जा सकती। सुनवाई के दौरान एनजीटी से समय बढ़ाने की मांग की जाएगी। 
...एसपी सुबुद्धि, सदस्य सचिव, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed