{"_id":"f6525ea9a257548c3af5c47ee284ab37","slug":"ngt-asked-clarification-on-mining-in-dun-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के सवाल पर सरकार सरकार ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के सवाल पर सरकार सरकार ने साधी चुप्पी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Apr 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून घाटी में उपखनिजों के उत्खनन मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के पूछे सवाल पर राज्य सरकार ने चुप्पी साध ली है। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल का कहना है कि अभी ट्रिब्यूनल के आदेश की कापी का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में अधिकारी भी कोई प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र और राज्य से मांगा जवाब
एनजीटी ने बृहस्पतिवार को दून निवासी अनिल कुमार महाजन की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार से दून घाटी में उपखनिज उत्खनन पर दी गई अनुमति की जानकारी स्पष्ट करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
सरकार को सात मई तक जवाब देना है। लेकिन, शुक्रवार को वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने इस मसले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
अधिकारी बता रहे भूल
उधर, एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में छोटे स्तर पर खनन जारी होने से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन बड़े पैमाने पर खनन का आरोप सही नहीं है। उनका कहना था कि निजी खनन को भी कई बार सरकारी समझ लिया जाता है।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक कई बार लोग निजी जमीन खनन के लिए ठेकेदारों को सौंप देते है। भूमि नदी के किनारे होने और सही निशानदेही ना होने से ठेकेदार कई बार नदी से उपखनिज उठा ले जाते हैं।
नदी किनारे खनन होने से इसे अवैध खनन समझा जाता है। हालांकि, अधिकारी का कहना है कि ऐसे मामलों का पता चलते ही इस पर रोक लगा दी जाती है।