{"_id":"58f857d14f1c1b9d55470b12","slug":"news-trains-will-arrive-from-tanakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक नगरी का अहसास कराएगा टनकपुर का नया स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक नगरी का अहसास कराएगा टनकपुर का नया स्टेशन
राजेश देउपा/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत क्षेत्र के प्रवेश द्वार टनकपुर से रेल में सीधे दिल्ली-मुंबई का सपना पूरा होने में महज अब कुछ महीने रह गए हैं। रेलवे की ओर से पीलीभीत-टनकपुर तक ब्राडगेज रेल लाइन बिछाने के बाद मालगाड़ी दौड़ा कर ट्रायल हो चुका है। रेलवे की ओर से अब उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव टनकपुर रेलवे के नए रेलवे स्टेशन का ले-आउट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
धार्मिक नगर होने से स्टेशन भवन के ऊपर तीन गुंबद भी बनेंगे। इससे मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की स्टेशन में उतरते ही भवन पर नजर पड़ेगी तो उनको धार्मिक नगर में पहुंचने का अहसास होगा। भविष्य में रेलवे की पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद भी जगी है।
विज्ञापन
अंग्रेजों के दौर में बनी छोटी रेल लाइन को बदलकर ब्राडगेज लाइन करने से अधिक स्पीड की ट्रेनें और दिल्ली-मुंबई से सीधे लिंक करने की रेलवे की योजना अब मूर्त रूप लेने लगी है। इससे सीमांत जिले पिथौरागढ़-चंपावत के लोगों को आधुनिक रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही विकास की नई उम्मीद भी जगी है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रति वर्ष मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इससे रेलवे को अच्छा खासा राजस्व भी मिलता है। वर्तमान में मां पूर्णागिरि मेला चल रहा है, लेकिन रेलवे की सेवा बंद होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। करीब एक वर्ष से मीटर गेज को ब्राडगेज में बदलने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, बड़ी लाइन बिछने के बाद बीते दिनों माल गाड़ी का सफल ट्रायल भी हो चुका है।
अब रेलवे की ओर से टनकपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प भी किया जाना है। इसके तहत नया रेलवे स्टेशन, वाशिंग पिट एवं नए प्लेटफार्म का निर्माण चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जून तक ब्राडगेज में एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि बड़ी लाइन में बिछाई गई 90 पौंड (आर) की लाइन में ट्रायल सफल होने के बाद अब 90 पौंड की लाइन को उखाड़ कर 120 पौंड की लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। टनकपुर से बनबसा तक लाइन बिछाई जा चुकी है। इससे आगे मझोला तक जल्द काम पूरा करने के बाद रेल सेवा शुरू कर दी जाएगी। साथ ही रेलवे स्टेशन भवन का मानचित्र जारी हो चुका है। शीघ्र ही भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।