लव मैरिज के तीन महीने बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, चंडीगढ़ जाने की कर रही थी जिद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह के तीन माह बाद ही विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला पति से चंडीगढ़ जाने की जिद कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चचई गांव थाना कपकोट के सुम्यूड़ा तोक निवासी संतोष कुमार ने इसी साल जून में ग्राम बैड़ा मझेड़ा निवासी रेखा देवी (20) के साथ प्रेम विवाह किया था। वह चंडीगढ़ के होटल में काम करता था लेकिन शादी के बाद संतोष घर में ही बकरियां चराने लगा।
रेखा संतोष से लगातार चंडीगढ़ चलने की जिद कर रही थी, जिस कारण दंपति में अनबन रहने लगी। सोमवार को रेखा की सास अपनी बेटी की ससुराल ऐठान कपकोट गई थी जबकि ससुर गांव में ही किसी की गमी में गए थे।
वहीं संतोष बकरी लेकर जंगल गया था। इसी बीच घर में अकेली रेखा ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद जंगल से घर लौटे संतोष को घटना का पता चला। गांव में मोबाइल फोन का नेटवर्क नहीं होने से पुलिस को दिन में सूचना नहीं मिल सकी।
रात में घटना का पता चलने पर कपकोट थाने के एसआई हरीश चंद्र जोशी मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
निवर्तमान ग्राम प्रधान केशव लाल टम्टा भी अस्पताल आए थे। मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।