{"_id":"5b29f6e84f1c1baa6e8b8b60","slug":"newly-married-woman-commit-suicide-in-kichha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लटका हुआ मिला नवविवाहिता का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में लटका हुआ मिला नवविवाहिता का शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परस्थितियों में कमरे में लटका मिला। भले ही ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हो, लेकिन शशिबाला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शशिबाला (26 वर्ष) पत्नी अंकित निवासी बोरिंग गली का शव सोमवार देर शाम कमरे में लटका हुआ मिला। इस दौरान घर में उनकी सास मौजूद थी। सास चाय बनाने के लिए कमरे से बाहर ही निकली तो पीछे से बहू ने कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सूचना पाकर पति अंकित और ससुर तरुण यादव घर पहुंचे। उन्होंने शशिकला के मायके घटना की सूचना दी। मायके वालों के पहुंचने पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन