{"_id":"58e621f94f1c1b081a5b4356","slug":"newly-married-woman-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः नव विवाहिता ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः नव विवाहिता ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 06 Apr 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo pic
श्रीनगर के मरखोड़ा गांव में एक नव विवाहिता रंजना (20) ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
बताया गया कि दो माह पहले एक फरवरी को मृतका की शादी हरियाणा के सिसाल करनाल में हुई थी। शादी के एक माह बाद नौ मार्च को ही विवाहिता अपने मायके लौट आयी थी।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।