फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   newborn baby found in jhanda bazar

झंडा बाजार में नाजुक हालत में मिली नवजात बच्ची

Wed, 20 Jul 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jul 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
newborn baby found in jhanda bazar
नवजात शिशु - फोटो : Getty

देहरादून के झंडा बाजार इलाके में सड़क पर कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची पड़ी मिली है।

विज्ञापन


मंगलवार रात को बच्ची की किलकारी सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाजुक हालत में उसे दून महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सक बच्ची को प्री मैच्योर डिलिवरी से जोड़कर चल रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से बच्ची के संबंध में जानकारी हासिल कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के झंडा बाजार में शालू गिफ्ट कार्नर के पीछे गली में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के करीब सड़क पर एक नवजात बच्ची को कोई छोड़कर भाग गया। बच्ची की किलकारी सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। बिना देर किए बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली एसएस बिष्ट ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची प्री मैच्योर (सात माह) डिलिवरी की लग रही है। पुलिस आसपास के लोगों से बच्ची के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि लोक लाज के डर से कोई कुंआरी मां उसे यहां छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शहर क्षेत्र में नवजात शिशु को इस तरह छोड़ने के कई मामले प्रकाश में आ चुका है। अमर उजाला ने नवजातों को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुहिम शुरू की थी। मुहिम के बाद कई लावारिस नवजातों को लेकर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए। अलबत्ता विवेचना में उन नवजातों को छोड़ने वालों के चेहरे बेनकाब नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed