फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new year brought sorrow to a family in Nainital

खुशियां मातम में बदलीं, न्यू ईयर पार्टी के लिए मां के संग जा रहे बच्चों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

Mon, 01 Jan 2018 07:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल) Updated Mon, 01 Jan 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
 new year brought sorrow to a family in Nainital
accident - फोटो : graphic

नया साल एक परिवार के लिए दुखों का पहाड़ लेकर आया। न्यू ईयर पार्टी के लिए मां के साथ जा रहे बच्चे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन


लालकुआं (नैनीताल) में इंदिरानगर बिंदुखत्ता से जवाहरनगर स्थित मायके में नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी में अपने दो बेटों के साथ जा रही स्कूटी सवार महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आने से बड़े पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां-बेटे बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल के अंतिम दिन इंदिरानगर द्वितीय निवासी भारतीय सेना में सेवारत गोपाल सिंह रौतेला की पत्नी नीतू रौतेला अपने दो पुत्रों के साथ इंद्रानगर से स्कूटी में सवार होकर जवाहरनगर स्थित अपने मायके पार्टी में जा रही थी।

12 वर्षीय आदित्य के ऊपर से गुजर गया वाहन

 new year brought sorrow to a family in Nainital
Accident
इस दौरान नीतू की स्कूटी को मुक्तिधाम के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन का पहिया नीतू के बड़े पुत्र 12 वर्षीय आदित्य के ऊपर से गुजर गया। इससे आदित्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छोटा पुत्र व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा। साथ ही मृत बच्चे का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है।

दुर्घटना स्थल पर पहुंचे इंदिरानगर बिंदुखत्ता क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मृतक बालक के पिता भारतीय सेना में सेवारत हैं तथा वर्तमान में उनकी तैनाती रुड़की में है। जबकि आदित्य बीएलएम विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था।

बालक की मौत की खबर घर परिवार में कोहराम मच गया। इधर एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती दोनों-मां बेटों की हालत में देर शाम कुछ सुधार बताया गया है, मां के बार-बार बेहोश हो जाने के चलते उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed