फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2025 kaisa rahega naya Saal Business will shine new year will bring political upheaval and challenges

Jyotish Mahakumbh: नया साल ग्रहों की चाल..चमकेंगे तीन सीएम, पीएम मोदी को लेकर जानें क्या बोले ज्योतिषाचार्य

Tue, 31 Dec 2024 12:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 31 Dec 2024 12:51 PM IST
सार

नए साल में कारोबार चमकेगा। राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही चुनौतियों भरा होगा। प्राकृतिक आपदा और नए तरह के बुखार का भी सामना हो सकता है।

विज्ञापन
New Year 2025 kaisa rahega naya Saal Business will shine new year will bring political upheaval and challenges
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में संवाद का आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ज्योतिष महाकुंभ-2025 में पहली बार विशेष सत्र के दौरान देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्याें से नए साल पर बदलते नक्षत्र, नया साल और ग्रहों की चाल विषय पर स्वास्थ्य, पर्यावरण, राजनीति, कारोबार, कॅरिअर समेत कई मुद्दों पर अमर उजाला के संपादक अनूप वाजपेयी ने नए साल को लेकर सवाल किए। ज्योतिषाचार्याें ने कहा, पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी नया साल चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसमें खूब गर्मी होगी। ज्योतिषाचार्याें के अनुसार, नए तरह का बुखार भी सामने आ सकता है। राजनीति को लेकर उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहसिक निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

नए साल में योगी, फडणवीस और हिमंत की बढ़ेगी लोकप्रियता : पद्मेश

प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने कहा, नए साल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता में तेजी से उछाल आएगा। उन्होंने यह बात नए साल में देश का राजनीतिक मिजाज कैसा रहने वाला है, प्रश्न के जवाब में कही। ज्योतिष गणना के आधार पर कहा, बृहस्पति आम तौर पर एक साल में राशि परिवर्तन लाता है, इस साल तीन बार लाएगा, जो धर्म का सहारा लेंगे, कहीं न कहीं नुकसान में रहेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तेजी से लोकप्रियता बढ़ेगी। धर्म का प्रभाव बढ़ेगा, इससे घटना, दुर्घटनाएं होंगी, सनातन संस्कृति विश्व में प्रभावशाली होगी व प्रधानमंत्री और मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में शेयर मार्केट में आएगा बड़ा उछाल : भांबी
ज्योतिषाचार्य डाॅ. अजय भांबी ने ज्योतिष गणना के हिसाब से यह भविष्यवाणी की कि अप्रैल से पहले शेयर मार्केट में बड़ा उछाल आएगा। 2025 देश के लिए नई दिशा और नई सोच लेकर आ रहा है। भांबी ने यह बात नए साल में आर्थिक क्षेत्र के बदलाव को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही। कहा, नए साल में हम युग परिवर्तन की ओर जा रहे हैं। नए शोध के मुताबिक, 21 मार्च 2025 से कलयुग खत्म हो रहा है। जब भी कोई युग परिवर्तन होता है तो बहुत से बदलाव आते हैं। यह बदलाव सोच में आते हैं, व्यक्तित्व व विचारधारा में आते हैं। 2025 का साल हर तरह से महत्वपूर्ण साल है। जो न सिर्फ हमारे देश को, बल्कि दुनिया को नई दिशा में लेकर जा रहा है। इस साल हमारी आर्थिकी बहुत अच्छी होने वाली है। अप्रैल-मई से पहले शेयर बाजार में बड़ा उछाल आएगा। जो एक लाख तक पहुंच सकता है। जहां तक सरकार का सवाल है। सरकार की स्थिरता बनी रहेगी। देश का प्रभाव दुनिया में बढ़ेगा।

फरवरी-मार्च में पाकिस्तान को जवाब देगा देश : लेखराज शर्मा

ज्योतिषाचार्य पंडित लेखराज शर्मा ने कहा, फरवरी और मार्च में पाकिस्तान सरहद पर छेड़छाड़ कर सकता है, ऐसी स्थिति में हमारा देश पाकिस्तान को करारा जवाब देगा। नए साल में भारत चिर प्रतिद्वंद्वी चीन पर भी दबाव बनाने में कामयाब रहेगा। यह बात उन्होंने नए साल में देश-दुनिया और पड़ोसी देशों से भारत के सामरिक रिश्तों पर ग्रहों के प्रभाव से जुड़े प्रश्न के उत्तर में कही। कहा, जिस देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी, उस देश का धर्म व संस्कृति भी सुरक्षित होगी, हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। देश में धर्म को सेना से जोड़ा गया है। जब देश का झंडा फहराया गया, तब ज्योतिष के तीन विद्वानों को बुलाया गया। नए साल में हमारा देश पाकिस्तान को फरवरी और मार्च में जवाब देगा।

2025 सूर्य का साल, सोलर एनर्जी से होगा लाभ : शास्त्री

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने कहा, साल 2025 बड़े परिवर्तन की नींव का साल होगा। ये सूर्य का साल होगा, भारत को जो भी कारोबार सोलर एनर्जी से जुड़ा होगा, वह लाभ में रहेगा। शास्त्री ने यह भविष्यवाणी नए साल में खेती-किसानी कैसी रहेगी से जुड़े प्रश्न के जवाब में की। कहा, 11 सितंबर 2025 के बाद भारत के प्रधानमंत्री और भारत की कुंडली मंगल के प्रभाव में आ जाएगी, जिससे अगले 10 साल तक नई क्रांति का जन्म होगा। इसका प्रभाव कृषि पर भी रहेगा। जो किसान आंदोलन आदि होते हैं, ये और बढ़ेंगे। आंदोलन 2025 में भी जारी रहेंगे और साल 2026 में इनका चरम रूप देखने को मिलेगा।

साढ़े साती से डरने की जरूरत नहीं : कविता

ज्योतिषाचार्य कविता चैतन्य ने कहा, 29 मार्च से मकर राशि से साढ़े साती हटेगी और मेष राशि पर साढ़े साती शुरू होगी। धनु और मीन में जब शनि होते हैं, तो बहुत खुश रहते हैं, तो बहुत नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, हां जहां उनकी दृष्टि जाएगी, वहां कटौती जरूर करेंगे। तो साढ़े साती से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह बात एक सवाल के जवाब में कही। उनसे पूछा गया था कि अगले साल में मंगल नीच में रहेंगे, शनि के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव होगा, किन राशियों पर इनका प्रभाव रहेगा। कहा, शुक्र नक्षत्र वालों को भी ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। धनु राशि वाले खुद इतने समर्थ हो जाएंगे कि परेशानी से निकल सकेंगे।

सिग्नेचर गलत हों तो कॅरियर बिगड़ जाता है : भार्गव
हस्ताक्षर विशेषज्ञ संदीप भार्गव ने कहा, अगर सिग्नेचर गलत हो जाता है तो स्वास्थ्य, कॅरियर और विवाह पर भी प्रभाव पड़ता है। आज कुंडली मिलाने के बाद भी लोग परेशान हैं, जिस कारण तलाक बढ़ रहे हैं। उनसे पूछा गया था कि नए साल में ग्रहों की चाल से रिश्तों पर क्या पड़ने वाला है। उन्होंने सलाह दी कि अभिभावक कुंडली के साथ-साथ विवाह योग्य बच्चों के सिग्नेचर भी जरूर जांच करवाएं। इससे तलाक की स्थिति से बचा जा सकता है।

नए साल में होगी प्रचंड गर्मी : गौड़

पर्यावरण की दृष्टि से नए साल कैसा होगा? क्या सावधानी रखनी चाहिए के सवाल के जवाब में पंडित पुरुषोत्तम गौड़ कहते हैं कि कि वर्ष-2025 का स्वामी पहले मंगल है, फिर सूर्य है। इसके अलावा चार ग्रह परिवर्तन कर रहे हैं। कहा, जब सूर्य स्वामी होता है, तो प्रचंड गर्मी होती है। प्राकृतिक आपदा की भी चुनौती रहेगी। कहा, व्यापार में बढ़ोतरी और प्रजा के वैभव में वृद्धि होगी। महंगाई और बीमारियों में कमी आएगी। कहा, नए साल का अंक नौ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े कार्याें के लिए अभियान चलाएंंगे और चुनौतियों का सामना करते हुए भी साहसिक निर्णय लेंगे। कहा, नए साल पर संकल्प करेंगे, निर्णय करने समय पहले चिंतन, मनन करें, उसके बाद फैसला करें। भावुकता में फैसला नहीं करें।

विपक्ष की एकजुटता होती रहेगी प्रभावित : रावत

ज्योतिषचार्य एचएस रावत ने कहा, कोई भी घटना गोचर के आधार पर होती है। ग्रह अंतरिक्ष में घूमते-घूमते करीब आते हैं तो उसका असर पृथ्वी लोक पर पड़ता है। इसका असर विपक्षी दलों और उनके नेताओं पर पड़ेगा। कहा, 2025 में कोई बड़ा ग्रह ऐसा नहीं है, जो संतोष दे रहा हो। कहा, किसी को राहु तो किसी को मंगल खराब करेगा और यह बिखराव की स्थिति में आ जाएंगे। 18 मई तक की अवधि युद्ध तक का भड़कना, तकलीफ होना और विपक्ष की एकजुटता प्रभावित होती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अच्छा रहेगा। कहा, नए साल में आधे साल तक मंगल नीच अवस्था में है। जो मंगल ओज और ऊर्जा का कारक है, वह नीच अवस्था में भ्रमण करेगा। यह युद्ध का भी कारक होता है, ऐसे में रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध थमने वाला नहीं है, मिडिल ईस्ट की भी यही हाल रहेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन दो जिलों में घने कोहरे के आसार, जानें पूरा हाल

नए तरह के बुखार सामने आएंगे : त्रिपाठी

हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने नए साल में स्वास्थ्य पर ग्रहों का क्या असर रहेगा, इस प्रश्न के उत्तर में कहा, आने वाले संवत्सर में सूर्य का राज है। सूर्य की कृपा से आरोग्य प्राप्त होता है, ऐसे में लोगों में आरोग्य प्राप्त करने की इच्छा बढ़ेगी। लोग आयुर्वेद, नेचरोपैथी की तरफ जाएंगे। इसके अलावा जनता ऐसे लोगों को चुनकर भेजेगी, जो ईमानदार हो। राजनीति में शुचिता बढ़ेगी। जो लोग प्राकृतिक तौर पर स्वास्थ्य सुविधा दे रहे हैं, उनका महत्व बढ़ेगा। नए साल में तापमान बढ़ेगा। बुखार जैसी समस्या बढ़ेगी। नए तरह के बुखार सामने आ सकते हैं, जो अभी तक किसी ने सुने न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed