फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2024 Hotels restaurants and dhabas will open 24 hours on New Year in Uttarakhand

New Year 2024: उत्तराखंड में नए साल पर 24 घंटे खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे, आदेश जारी

Wed, 27 Dec 2023 11:18 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Dec 2023 11:18 AM IST
सार

प्रदेशभर में कई पर्यटन स्थलों, शहरों में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने को पहुंचते हैं। चूंकि, सभी होटल, ढाबों के बंद होने का समय तय है। ऐसे में कई पर्यटकों को परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
New Year 2024 Hotels restaurants and dhabas will open 24 hours on New Year in Uttarakhand
रेस्टोरेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल पर प्रदेशभर में सभी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे 24 घंटे खुलेंगे। श्रम विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि पर्यटकों की सुविधा के लिए यह अहम कदम साबित होगा।

विज्ञापन


एक ओर जहां मौसम विभाग ने प्रदेश में कई स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया है, तो वहीं प्रदेशभर में कई पर्यटन स्थलों, शहरों में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने को पहुंचते हैं। चूंकि, सभी होटल, ढाबों के बंद होने का समय तय है। ऐसे में कई पर्यटकों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


Mussoorie: विंटर लाइन कार्निवाल और 31 दिसंबर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, आने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव श्रम आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियम एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के तहत पर्यटकों की आवाजाही के मद्देनजर सभी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे 24 घंटे खुलेंगे।

उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों का दिन व रात्रि पाली में नियमों के हिसाब से काम करने की अनुमति भी दी है। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों से आह्वान किया कि वे इस सीजन के दौरान अपने प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed