{"_id":"5feec6ad8ebc3e3dcf01de86","slug":"new-year-2021-recruitment-in-uttarakhand-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद 2021 : पुलिस में नौकरी पाने का सपना रखने वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा 2021","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद 2021 : पुलिस में नौकरी पाने का सपना रखने वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा 2021
Fri, 01 Jan 2021 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2021 पुलिस में नौकरी पाने का सपना रखने वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा। इस साल 1500 से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती की जानी है। इसके अलावा कुछ सब इंस्पेक्टरों के लिए भी भर्ती आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए भी काम किया जाएगा। पुलिस विभाग के मुखिया ने पदभार संभालते ही 2021 की योजनाओं का खाका खींचा था।
विज्ञापन
दरअसल, अभी तक पुलिस में विभिन्न प्रमोशन में कई तरह की अड़चनें आई हुई थीं। लेकिन, पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने इन्हें जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि ये सब अड़चनें जनवरी तक पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि फरवरी माह तक 1500 से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा 50 सब इंस्पेक्टरों को भी पुलिस विभाग में शामिल किया जाना है। इनके लिए भी फरवरी-मार्च में ही आवेदन मांगे जा सकते हैं।
विज्ञापन
फरवरी-2021 में देहरादून के चीता पुलिसकर्मियों को एक माह का पिस्तौल चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चीता पुलिस पिस्तौल और नई बेल्ट व कैमरे के साथ ड्यूटी करेगी। इसके अलावा इस साल नए वाहनों से लेकर अन्य साजो-सामान की खरीद-प्रक्रिया भी आगे बढ़ सकती है। वहीं, सिपाहियों के रहन सहन में भी तब्दीली लाने की योजना है।
मेरी ओर से सभी प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं। इस साल के संकल्प में सबसे पहले प्राथमिकता आम जनता के बीच पुलिस की छवि को बेहतर बनाना है। इसके अलावा बदमाशों के दिल में खौफ पैदा करना उत्तराखंड पुलिस का संकल्प है। साथ ही साथ पुलिस कल्याण के लिए भी तमाम योजनाओं को शुरू किया जाएगा। ताकि, पुलिसकर्मियों के जीवन स्तर में भी सुधार आ सके। पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए कई योजनाएं मुख्यालय के पास हैं। इन पर भी काम किया जाएगा।
- अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड