फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2021: New Traffic Plan For mussoorie on 31st night and New Year

New Year 2021: न्यू ईयर मनाने मसूरी जा रहे हैं तो पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान...

Mon, 28 Dec 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Dec 2020 09:11 PM IST
सार

  • नए साल की पूर्व संध्या पर बदला रहेगा मसूरी का यातायात
  • कई स्थानों पर होगा रूट डायवर्जन, तीन दिनों तक रहेगी अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी  

विज्ञापन
New Year 2021: New Traffic Plan For mussoorie on 31st night and New Year
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी में नए साल की पूर्व संध्या और अगले दो दिनों तक यातायात प्लान लागू किया जाएगा। इस दौरान शहर की कुछ सड़कों पर रूट डायवर्जन व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 31 दिसंबर से एक जनवरी 2021 तक यहां पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है। देहरादून यातायात एसपी प्रकाश चंद ने इस प्लान के बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


यह रहेगा यातायात प्लान 
- देहरादून से आने वाला यातायात मेन रोड से किंक्रेग आएगा। वहां से लाइब्रेरी को जाने वाला यातायात लाइब्रेरी की तरफ जाएगा और पिक्चर पैलेस वाला पिक्चर पैलेस और लंढौर, लाल टिब्बा वाला ट्रैफिक पिक्चर पैलेस होते हुए वाया घंटाघर मलिंगधार को जाएगा। 
विज्ञापन

- मसूरी आने वाले वाहनों में से फोर व्हीलर के लिए लाइब्ररी में एमडीडीए पार्किंग और कैम्प्टी स्टैंड पार्किंग व टू व्हीलर के लिए मसूरी मॉर्डन स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पिक्चर पैलेस की तरफ राधा कृष्ण मंदिर के पास पार्किंग, एमडीडीए पार्किंग और टाउन हॉल पार्किंग पर पार्किंग व्यवस्था रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लाल टिब्बा से देहरादून जाने वाला यातायात मलिंगधार तिराह से पुरानी टिहरी रोड होते हुए बाटा घाट, वुडस्टॉक स्कूल से टिहरी बाईपास होते हुए जेपी बैंड से वन वे व्यवस्था से  बार्लोगंज होते हुए देहरादून जा सकेगा। 
- देहरादून जोन वाले सभी वाहन जेपी बैंड से वाया बार्लोगंज होते हुए जाएंगे। 
- पिक्चर पैलेस से देहरादून जाने वाला यातायात बड़े मोड़ से होते हुए वाइनबर्ग एलन स्कूल से टिहरी बाईपास होते हुए जेपी बैंड व बार्लोगंज से देहरादून जाएगा। 
- पिक्चर पैलेस स्थित होटलों को जाने वाले वाहन पिक्चर पैलेस बैरियर से ग्रीन चेक व ग्रीन चेक से कैमल्स बैक रोड होते हुए अपने होटलों को जा सकेंगे। 
- माल रोड पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से बंद रहेगी।

यह रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल  
दरोगा- 14
कांस्टेबल-42
महिला कांस्टेबल- 05
पीएसी- 01 प्लाटून डेढ़ सेक्शन

मसूरी और नैनीताल में ट्रैफिक की चार-चार टीमें रहेंगी अलर्ट 

नए साल का जश्न मनाने पहाड़ों पर आने वाले सैलानियों को कोई समस्या न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारियां की हैं। यातायात निदेशक केवल खुराना ने नैनीताल और मसूरी में यातायात पुलिस की चार-चार टीमें नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। 

सोमवार को यातायात निदेशक केवल खुराना ने हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल के अधिकारियों के साथ फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड की गाइडलाइनों को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां की जानी हैं। चूंकि, एक जगह लोगों के इकट्ठा होकर जश्न मनाने पर रोक है, लेकिन नैनीताल, ऋषिकेश, मसूरी आदि में सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। ऐसे में रास्ते के जाम और शहरों में यातायात समस्या को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मुस्तैद रहना होगा। 

निदेशक ने बताया कि दोनों बड़ी जगहों पर चार-चार टीमों को तैनात किया जा रहा है। इन टीमों पर यातायात समस्या के अलावा प्रवर्तन की जिम्मेदारी भी होगी। मसलन ओवर स्पीड, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बड़े और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इंटसेप्टर भी तैनात की जाएगी। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए सिविल पुलिस के साथ मिलकर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। 

पिछले साल मसूरी में लगा था लंबा जाम 
पिछले साल मसूरी में लंबा जाम लगा था। नए साल और साथ में हुई बर्फबारी के चलते सैलानियों की संख्या अचानक बढ़ गई थी। ऐसे में अधिकारियों को वहां पर पूरी रात ही ड्यूटी करनी पड़ी थी। जबकि, सैकड़ों सैलानियों को नया साल अपनी गाड़ी में ही मनाना पड़ा था।

कड़ाई से हो एसओपी का पालन : डीआईजी 

डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग ने सभी सातों जनपदों के कप्तानों को नए साल के मद्देनजर आगाह करते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाए। यदि इन नियमों को कोई तोड़ता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

डीआईजी ने कानून व्यवस्था का हल हाल में पालन कराने के भी निर्देश कप्तानों को दिए। इसके लिए यातायात पुलिस को भी निश्चित ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात करने और भीड़ नियंत्रण के अन्य प्रबंध करने को भी कहा।

ये हैं निर्देश 
- नव वर्ष के मौके पर शांति व कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था बनाये रखी जाए। 
- भारत सरकार और उत्तराखंड शासन ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देश और एसओपी का कड़ाई से पालन हो। 
- ऑनलाइन फ्रॉड, ठगी के संबन्ध में कोताही न बरती जाए, तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। 
- ठगी के मामलों में जनता को भी सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed