फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Waqf law will ensure transparency in society

Dehradun News: समाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा नया वक्फ कानून

Wed, 07 May 2025 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
New Waqf law will ensure transparency in society

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से निगम रोड स्थित जय कम्यूनिटी सेंटर में वक्फ संशोधन कानून पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कानून का निर्माण समाज में पारदर्शिता व न्याय को सुनिश्चित करने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून का निर्माण करना केंद्र सरकार का ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका लाभ मिलेगा। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि भाजपा सरकार का हमेशा से ही समाज में समरसता और समानता स्थापित करने का उद्देश्य रहा है। इस दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। गोष्ठी को विकासनगर व सहसपुर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुंडीर ने अपने-अपने संबोधनों में कहा कि यह कानून सभी समुदायों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करेगा। गोष्ठी में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरफराज जाफरी, नेहा जोशी, मुकेश कोली, अरूण मित्तल, संतोष रावत, विनोद कश्यप, देवेंद्र चावला, ओमवीर राघव, अमित डबराल, नवीन रावत, शमीना सिद्दीकी, शारिक खान, गुलशेर, मेहरबान, साबिर अली, सायरा, गुलफाम, खालिद, संजय तोमर, राहुल शर्मा, शुभम गर्ग, प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed