{"_id":"65e9eb35ce4fc02060092f6b","slug":"new-train-will-run-between-tanakpur-to-dehradun-from-9-march-this-will-be-schedule-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Train: अच्छी खबर...नौ मार्च से टनकपुर से देहरादून के बीच चलेगी नई ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Train: अच्छी खबर...नौ मार्च से टनकपुर से देहरादून के बीच चलेगी नई ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल
Thu, 07 Mar 2024 10:00 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:00 PM IST
सार
देहरादून स्टेशन से टनकपुर के लिए रविवार दोपहर 15:15 बजे ट्रेन को रवाना होगी। ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टनकपुर से देहरादून के लिए रेलवे नौ मार्च से नई ट्रेन चलाने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। ट्रेन के संचालन से कई बड़े शहरों के यात्रियों को फायदा होगा। शनिवार को उत्तराखंड के टनकपुर रेलवे स्टेशन से शाम 7:40 बजे शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
उसके बाद यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:35 तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। देहरादून स्टेशन से टनकपुर के लिए रविवार दोपहर 15:15 बजे ट्रेन को रवाना होगी। ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश की पहली ड्रोन दीदी बनीं 215 महिलाएं, जानिए वीरांगना कृषक उत्पादक संगठन उत्तरकाशी की कहानी
विज्ञापन
टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन से टनकपुर और देहरादून सहित बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदोसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया, ट्रेन संचालन के संबंध में पत्र मिल चुका है। शनिवार को टनकपुर से ट्रेन का शुभारंभ होगा, जो रविवार सुबह यहां पहुंच जाएगी।