फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new tourist place found in uttarakhand.

नए साल में जंगलों के बीच उत्तराखंड में मिला नया पर्यटन केंद्र

Tue, 29 Dec 2015 01:48 PM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 29 Dec 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
new tourist place found in uttarakhand.

पर्यटकों को नए साल में उत्तराखंड में एक नया टूरिस्ट प्लेस घूमने को मिलेगा। वन विभाग की टीम को नंधौर अभ्यारण्य के घने जंगल में काफी ऊंचाई से गिरने वाला खूबसूरत झरना दिखा है।

विज्ञापन


कई फीट ऊंचाई से गिरता झरना और आसपास मौजूद प्राकृतिक दृश्य शानदार हैं। वन महकमे ने इसे ईको टूरिज्म सेंटर के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई है। नंधौर अभ्यारण्य का काफी इलाका अभी भी अनछुआ है। इसमें से एक जौलासाल रेंज है। यह रेंज दुर्गम इलाके और घने जंगल के लिए पहले से ही प्रसिद्ध रहा है।
विज्ञापन


इस जंगल में जौलासाल और छकाता रेंज की टीम संयुक्त गश्त पर गई थी। टीम को रेंज के भिरगोठ कंपार्टमेंट में एक झरना दिखा है। टीम में शामिल आरओ सुनील गैरोला कहते हैं कि यह झरना करीब 58 फीट की ऊंचाई से गिरता है। झरने में पानी की मात्रा, बहाव देखने लायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ प्रकाश आर्य कहते हैं कि आसपास का इलाका भी रमणीक है। कुछ दूरी पर ही ब्रिटिश काल की बनी सौ फुटिया लाइन और जौलासाल का रेस्ट हाउस है। इस झरने के पास तक मार्ग भी है। ऐसे में इसे ट्रेकिंग रूट बनाते हुए इसके टूरिस्ट सेंटर के तौर पर विकसित होने की पूरी संभावना है। जल्द ही टीम यहां का दौरा करेगी, जिसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

तितलियों का पार्क बनेगा आकर्षण का केंद्र

new tourist place found in uttarakhand.

डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल कहते हैं कि नंधौर अभ्यारण्य में ही बटर फ्लाई पार्क बनाया गया है, जहां पर तितलियों के हिसाब से फूलों की प्रजातियों का रोपण किया गया है।

इससे तितलियों को बेहतर स्थान मिलेगा तो साथ में ही घूमने आने वाले लोगों को रंग बिरंगी विभिन्न प्रजातियों की तितलियां देखने को मिलेंगी।

इन जगहों पर भी उपेक्षित हैं झरने

अगर झरनों की बात करें तो कालाढूंगी के पास नया गांव स्थित झरने का जिक्र आता है। यहां पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। पर इनके अलावा कई और जगह झरने हैं, जिनकी उपेक्षा की गई है।

नया गांव से कुछ दूरी पर लदुवागाढ़ झरना है। इसके अलावा चूनाखान में बराती रौ और दूसरे शानदार झरने हैं। यह इलाका प्राकृतिक नजारों और चिड़ियों के लिए भी प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed