फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Tehri: couple found hanging in suspicious circumstances

नई टिहरीः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटके मिले दंपती, किराए के मकान में रहते थे

Mon, 03 Feb 2020 10:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Feb 2020 10:34 PM IST
सार

  • मजदूर दंपती गेंवली गांव में रहते थे
  • चंबा में एक महिला ने भी लगाई फांसी

विज्ञापन
New Tehri: couple found hanging in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाखणीधार ब्लाक के गेंवली गांव में किराए पर रह रहा एक मजदूर दंपती संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही पंखे के हुक से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेज दिया है। उधर, चंबा में भी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि महिला कई दिनों से डिप्रेशन में थी।

विज्ञापन


मजदूर दंपती गेंवली (पौखाल) में दो माह से रह रहे थे। बताया गया कि वह एक सप्ताह से काम पर भी नहीं गए थे। रविवार दोपहर को जब ग्रामीणों ने कमरे में लाइट देखी, तो अंदर झांकने पर पति-पत्नी एक ही पंखे के हुक से अलग-अलग रस्सी से लटके थे। ग्रामीणों ने मकान मालिक धर्म सिंह को सूचना दी। भवन स्वामी से सूचना पर पहुंचे एसआई मनवीर नेगी ने बताया कि अंदर से कुंडी बंद थी। दरवाजा तोड़कर शव हुक से नीचे उतारे गए। कमरे में मृतक के एक ही नाम के दो पते वाले पहचान पत्र मिले।
विज्ञापन


एक में रोशन (30) पुत्र श्याम सिंह निवासी माल गांव, बनियार पट्टी हिंदाव भिलंगना व दूसरे में 523 चाव मंडी, स्वीपर कालोनी रुड़की जिला हरिद्वार पता मिला है। मृतका सोना (28) पुत्री केएस राणा, निवासी सी-13 ब्लाक विनोद नगर दिल्ली का पहचान पत्र मिला। जिसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दंपती वहां अकेले ही रह रहे थे। थाना प्रभारी चंदन सिंह चौहान ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रोशन के परिजनों को सूचना दी गई है, जबकि महिला के मायके का पता किया जा रहा है। उधर, चंबा के ठेलारी गांव में सोमवार दोपहर में अनीता रावत (45) पत्नी विजयपाल सिंह रावत ने कमरे में पंखे की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed