फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new species of Eucalyptus and shisham

उत्तर भारत को मिलेंगी शीशम, यूकेलिप्टस की नई प्रजातियां

Sat, 11 Feb 2017 12:02 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Feb 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
new species of Eucalyptus and shisham
पौधारोपण - फोटो : डेमो फोटो

उत्तर भारत को शीशम और यूकेलिप्टस की नई प्रजातियां इसी महीने मिलेंगी। इन प्रजातियों के गुणों में बदलाव किया गया है, जिससे ये लोगों की आजीविका का और बेहतर संसाधन बन सकें। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दुष्प्रभावों का सामना करने के लिए ये प्रजातियां और मजबूत होंगी। यूकेलिप्टस के दुष्प्रभावों को कम कर दिया गया है। देहरादून में पहली बार हो रही नेशनल वैरायटी कमेटी की बैठक में इन्हें रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन


वन उत्पादों को लोगों की आजीविका से जोड़ने और व्यावसाय को बढ़ावा देने संबंधी केंद्र सरकार की मुहिम के मद्देनजर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) ने शीशम और यूकेलिप्टस की 10-10 नई प्रजातियां तैयार की हैं। इन प्रजातियों को उत्तर भारत की जलवायु को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रजातियों के डीएनए में ऐसा बदलाव किया गया है कि इनकी पुरानी खामियां दूर हों। इनके पुश्तैनी रोगों के खिलाफ इनमें प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के साथ इनकी गुणवत्ता में सुधार किया गया है।
विज्ञापन


यूकेलिप्टस की कई खामियों में सुधार किया गया है, जिनकी वजह से लोग इसे लगाने में हिचकते हैं। यूकेलिप्टस के संबंध में कहा जाता है कि ये पानी अधिक सोखता है, जिससे देसी वनस्पतियां प्रभावित होती हैं। इस खामी को सुधारा गया है। केंद्र सरकार इन प्रजातियों को उत्तर भारत के राज्यों में लॉंच करेगी। फॉरेस्ट कवर बढ़ाने के साथ ही इनका व्यावसायिक इस्तेमाल हो सकेगा। नई प्रजातियों में आईं बहुत सी खासियतों को अभी गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआरआई में 17 फरवरी को होने वाली नेशनल वैरायटी कमेटी की बैठक के बाद खुलासा किया जाएगा। यह पहली बार है कि नई प्रजातियां देहरादून, उत्तराखंड से लॉंच की जाएंगी। अभी तक नई प्रजातियां लॉंच करने के लिए कमेटी की बैठक दिल्ली में ही हुई। महानिदेशक वन एवं पर्यावरण डा. एसएस नेगी ने बैठक और प्रजातियों की लॉंचिंग की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed