फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new record in kedarnath yatra

आपदा के बाद केदारनाथ में बना नया रिकॉर्ड, एक माह में पहुंचे दो लाख यात्री

Thu, 09 Jun 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ Updated Thu, 09 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
new record in kedarnath yatra
केदारनाथ धाम - फोटो : AmarUjala

आपदा के बाद इस वर्ष यह पहला मौका है जबकि केदार धाम के कपाट खुलने के बाद एक माह में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम में दर्शन किए हैं। इससे पूर्व 2012 और 2013 में ऐसा हो चुका है।

विज्ञापन


9 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा पहले दिन से उल्लास से भरी रही है। बीच-बीच में मौसम खराबी के बावजूद यात्रा निर्बाध चलती रही। पैदल मार्ग पर यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन


पहले दिन जहां 7068 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। यात्रा के दसवें दिन 18 मई को यह आंकड़ा 44635 और 17वें दिन 25 मई को 101095 पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने स्वरूप में लौटती दिख रही यात्रा

new record in kedarnath yatra
रंग-बिरंगी रोशनी में शाम के समय यूं नजर आ रहा केदारनाथ मंदिर। - फोटो : Amar Ujala

31 मई को श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा डेढ़ लाख को पार करते हुए 151115 तक पहुंचा, जो 8 जून तक 204113 पहुंच गया है। केदार यात्रा में आपदा के बाद यह नया रिकार्ड है।

बीकेटीसी की मानें तो वर्ष 2010 में इतनी अवधि में सवा लाख और वर्ष 2012 में पौने दो लाख के करीब यात्री केदारनाथ पहुंचे थे। जबकि 2015 में एक माह में 43863 यात्री केदारनाथ पहुंचे थे।

आपदा के बाद इस वर्ष एक माह में ही 2 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद वह यात्रा थम गई थी वह इस वर्ष अपने पुराने स्वरूप में लौटती दिख रही है।
- बीडी सिंह, मुख्य कार्याधिकारी, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed