{"_id":"2140e5930966a1c41ef8e144282d1d3e","slug":"new-ration-cards-for-food-security-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा योजना के लिए बनने लगे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा योजना के लिए बनने लगे राशन कार्ड
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
Updated Mon, 16 Sep 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में सोमवार से खाद्य सुरक्षा योजना लागू करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
नगर निगम में सोमवार को करीब 50 हजार फार्म शहर अलग-अलग क्षेत्रों व वार्डों के लिए दिए गए। विभाग ने फार्म को जमा करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को सेंटर बनाया है।
पढ़ें, दो महीने में ही तैयार हुई कॉलेज की इमारत
विज्ञापन
सस्ता राशन दिए जाने की योजना में एपीएल उपभोक्ताओं के खाद्य सुरक्षा बिल के तहत नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया सोमवार से शहर में शुरू हो गई। खाद्य सुरक्षा बिल के मानकों के तहत उपभोक्तों के चिह्नीकरण का काम भी साथ ही शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने बताया कि योजना को नवंबर महीने तक लागू किया जाना है। इसके लिए सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और अन्य लोगों को फार्म दिए गए। सर्वे टीम शहर के अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों का चिह्नीकरण करेगी, जिसके साथ ही फार्म भी दिए जाएंगे।
पढ़ें, राजधानी में बिन 'आधार' के अटके आधार कार्ड
फार्म जमा करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर में करीब 50 हजार फार्म बांटे गए, जबकि पूरे जिले के लिए ढाई लाख आवेदन पत्र छपवाए गए हैं।
फिलहाल शपथ पत्र, मगर आय प्रमाण पत्र जरूरी
खाद्य सुरक्षा बिल के तहत बनने वाले नए राशन कार्ड के लिए आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। 15 हजार मासिक सेलरी कम वाले उपभोक्ताओं को इस श्रेणी में रखा जाएगा। इसके लिए फार्म के साथ आय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।
पढ़ें, अब खाद्य सुरक्षा योजना गुरुजी के 'हाथ'
मगर जिला पूर्ति विभाग ने इसमें कुछ छूट दी है। जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने बताया कि सभी लोगों का प्रमाण पत्र एकदम बनना संभव नहीं है, इसलिए फार्म के साथ शपथ पत्र बनाकर जमा किया जा सकता है। मगर कार्ड बनते समय उपभोक्ता को आय प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होगा, तभी कार्ड मिल सकेगा।
जरूरी प्रमाण
-आय प्रमाण पत्र
-गैस कनेक्शन नंबर, एजेंसी व तेल कंपनी का नाम
-पेन कार्ड, अगर है तो
-बैंक एकाउंट नंबर, अगर है तो
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...