{"_id":"5a39e02a4f1c1b87698c2aba","slug":"new-railway-line-service-will-starts-from-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, नए साल में मिलेगा बड़ी रेल लाइन सेवा का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, नए साल में मिलेगा बड़ी रेल लाइन सेवा का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर (चंपावत)।
Updated Wed, 20 Dec 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से ज्यादातर सफर करने वाले यात्रियों को नए साल से बड़ी राहत मिलने वाली है। साल के पहले सप्ताह में बड़ी रेल लाइन सेवा का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन
एक साल से रेल सेवा बंद होने से परेशान यात्रियों को नए साल के पहले सप्ताह में बड़ी रेल लाइन सेवा का तोहफा मिलने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की तिथि तय हो गई है। संरक्षा आयुक्त 29 और 30 दिसंबर को पीलीभीत से टनकपुर तक नवनिर्मित रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी के पहले सप्ताह में रेल सेवा फिर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
पीलीभीत से टनकपुर 62 किमी लंबे मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने का काम एक साल से चल रहा है। पीलीभीत से मझोला तक बड़ी लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद रेलवे ने मझोला तक पहले ही रेल सेवा शुरू कर दी है। अब मझोला से टनकपुर के बीच 32 किमी लाइन का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
बड़ी लाइन पर शुरू में दौडेंगी पैसेंजर रेल गाड़ियां
train
- फोटो : file photo
सेवा शुरू करने से पहले केंद्रीय संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होना है। रेलवे के स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि संरक्षा आयुक्त 29 दिसंबर को मझोला और 30 दिसंबर को टनकपुर तक नवनिर्मित लाइन का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। निरीक्षण के बाद संरक्षा आयुक्त ने हरी झंडी दी तो नए साल के पहले सप्ताह में रेल सेवा शुरू हो जाएगी।
स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी के मुताबिक शुरू में पैसेंजर गाड़ियों का संचालन होगा। टनकपुर से पीलीभीत, बरेली और कासगंज तक पैसेंजर गाड़ियां संचालित होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वॉशिंग पिट का निर्माण पूर्ण होने के बाद पूर्णागिरि मेला शुरू होने तक एक्सप्रेस रेल गाड़ियों का संचालन भी शुरू किया जा सकता है।
स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी के मुताबिक शुरू में पैसेंजर गाड़ियों का संचालन होगा। टनकपुर से पीलीभीत, बरेली और कासगंज तक पैसेंजर गाड़ियां संचालित होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वॉशिंग पिट का निर्माण पूर्ण होने के बाद पूर्णागिरि मेला शुरू होने तक एक्सप्रेस रेल गाड़ियों का संचालन भी शुरू किया जा सकता है।