फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New post to be made in uttarakhand transport department to reduce road accidents

उत्तराखंड: सड़क हादसे कम करने और वाहनों चेकिंग के लिए परिवहन विभाग में बनेगा नया पद

Mon, 12 Nov 2018 12:06 PM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 12 Nov 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
New post to be made in uttarakhand transport department to reduce road accidents
accident - फोटो : stluciatimes.com

सड़क हादसों को कम करने और दूरस्थ क्षेत्रों में वाहनों चेकिंग के लिए तहसील स्तर पर प्रवर्तन दलों का गठन किया जाएगा। यह चेकिंग दल मोटर वाहन निरीक्षक के निर्देशन में चेकिंग करेंगे। इसके लिए राज्य में पहली बार मोटर वाहन निरीक्षक का नया पद सृजित होगा। साथ ही राज्य में परिवहन विभाग के जिन कार्यालयों में एआरटीओ चेकिंग का पद नहीं है, ऐसे में एआरटीओ के नए पदों का सृजन कर अफसरों की तैनाती भी होगी।

विज्ञापन


इस साल जुलाई में धुमाकोट में भीषण बस हादसा हुआ था। इसमें 48 यात्रियों की जान गई थी। उस वक्त दूरस्थ क्षेत्रों में वाहन चेकिंग की व्यवस्था को लेकर सवाल उठा था। यह मामला हाईकोर्ट में भी आया। इसके बाद चेकिंग दलों की संख्या बढ़ाने को लेकर कोशिश शुरू हुई। अब परिवहन मुख्यालय ने वाहन चेकिंग को मजबूत करने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। मौजूदा समय में जिले स्तर पर चेकिंग दल है, जिसे तहसील स्तर पर करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


तहसील स्तर पर बनने वाले दल के लिए मोटर वाहन निरीक्षक जैसा पद के गठन का भी प्रस्ताव भेजा गया है। मंशा है कि कुछ जगह परिवहन कर अधिकारी-2 और कुछ स्थानों पर मोटर वाहन निरीक्षक के जरिए चेकिंग कराई जाए। तहसील स्तर पर चेकिंग दल का गठन करने के साथ ही प्रवर्तन पर्यवेक्षक, प्रवर्तन सिपाही, चालकों की संख्या भी बढ़ाने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ चेकिंग के 16 पद बढ़ाने की योजना

परिवहन विभाग के काशीपुर, रामनगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टनकुपर और गढ़वाल मंडल में रुड़की, विकास नगर, ऋषिकेश, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जैसी जगहों पर केवल एआरटीओ प्रशासन का पद सृजित है। एआरटीओ प्रशासन को कार्यालय का काम निपटाने के अलावा चेकिंग का भी काम होता है। कई जगह चेकिंग के लिए वाहन तक नहीं है। ऐसे में एआरटीओ चेकिंग के 16 पदों को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। साथ ही परिवहन मुख्यालय यूपी की तर्ज पर राज्य में पहली बार आरटीओ (चेकिंग) का पद भी सृजित करने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।

महीनों लग गए प्रस्ताव बनाने में
जुलाई में धुमाकोट हादसे के बाद चेकिंग दलों की संख्या बढ़ाने पर विचार- विमर्श हुआ। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने भी व्यवस्था सुधारने की बात कही थी। पर इसका प्रस्ताव तैयार करने में ही महीनों लग गए। हाल में ही प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सड़क हादसों में कई लोगों ने असमय जान जान जा चुकी है। राज्य में अक्तूबर तक 1181 दुर्घटनाएं हुई है, इसमें 844 लोगों की जान गई है। 

वाहन चेकिंग का काम और बेहतर ढंग से करने के लिए तहसील स्तर पर चेकिंग दल का गठन समेत अन्य कदम उठाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
- शैलेश बगौली, परिवहन आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed