{"_id":"5c7eb96ebdec22145e480403","slug":"new-opd-block-open-in-doon-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून मेडिकल कॉलेज में खुला नया ओपीडी ब्लाक, सीएम त्रिवेंद्र ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून मेडिकल कॉलेज में खुला नया ओपीडी ब्लाक, सीएम त्रिवेंद्र ने किया उद्घाटन
Wed, 06 Mar 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी ब्लाक का उद्धाटन करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग दून अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मरीजों की दिक्कतें दूर करने के लिए काम कर रही है। अगले साल तक अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 150 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दून अस्पताल में रोजाना दो से ढाई हजार मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं। नया ओपीडी भवन बनने से मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने यूपीआरएनएन के परियोजना प्रबंधक डीएस राणा समेत पूरी टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भवन के दूसरे ब्लॉक का निर्माण भी समय से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक खजान दास, स्वास्थ्य सचिव नितेश झा, अपर सचिव युगल किशोर पंत, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रविंद्र थपलियाल, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, डॉ. सुशील ओझा, जनसंपर्क प्रभारी महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मान्यता में मिलेगा फायदा
पिछले दो वर्षों के दौरान एमसीआई की टीम निर्माण कार्य पूरा न होने के चलते मान्यता देने से इनकार कर चुकी है। इसके चलते सरकार ने निर्माण कार्य में तेजी दिखाई। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब एमसीआई से भी मान्यता के मामले में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
नए ओपीडी ब्लॉक में यह सुविधाएं मिलेंगी
नए ओपीडी ब्लॉक में पंजीकरण, डिस्पेंसरी, वेटिंग हॉल, प्रशासनिक कार्यालय, लेक्चर थिएटर बनाया गया है। इसके अलावा साइक्रियेटिक, रेडियोलॉजी, ईएनटी, पीडियाट्रिक, चर्म रोग, टीबी एंड चेस्ट, दंत रोग और नेत्र रोग विभाग की ओपीडी भी लगेगी। यहां इन सभी विभागों के चिकित्सकों से परामर्श व दवा प्राप्त की जा सकती है।