फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new MV Act: Crowd at insurance company and pollution check centers, illegal recovery

मोटर व्हीकल एक्ट: बीमा कंपनी और प्रदूषण जांच केंद्रों पर लगी भीड़, हो रही अवैध वसूली

Fri, 06 Sep 2019 08:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Sep 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
new MV Act: Crowd at insurance company and pollution check centers, illegal recovery
प्रदूषण जांच केंद्र - फोटो : Social Media

नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद बीमा कंपनियों के ऑफिस और प्रदूषण जांच केंद्रों में लोगों की भारी भीड़ लग रही है। प्रदूषण जांच केंद्र संचालक लोगों की मजबूरी की फायदा उठाकर 100 रुपये के बजाए 200 रुपये शुल्क ले रहे हैं। कई केंद्रों में यह मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


एआरटीओ अरविंद पांडे कहना है कि अवैध वसूली करने वाले केंद्र संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक सितंबर से नए एक्ट में सभी वाहनों के लिए प्रदूषण प्रमाण पत्र अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार रुपये कर दिया गया है फाइन

पहले प्रमाण पत्र न होने पर एक हजार रुपये का फाइन लगता था जो अब बढ़कर दस हजार रुपये कर दिया गया है। अभी उत्तराखंड में नया जुर्माना लागू नहीं हुआ है, लेकिन लोग इससे बचने के लिए बीमा व प्रदूषण जांच कराने लगे हैं। देहरादून में 19 जांच केंद्र ही हैं। इसलिए केंद्रों के बाहर लंबी कतार दिखाई दे रही हैं। जांच के लिए 70 से 100 रुपये शुल्क देना होता है, लेकिन कुछ केंद्रों पर 200 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। 

उत्तराखंड में अगर आपने मौके पर चालान भुगतकर राशि जमा करा दी तो पुराने जुर्माने के अनुसार राशि देनी होगी, लेकिन चालान अगर कोर्ट भेज दिया गया तो आपको नए जुर्माने के अनुसार ही राशि देनी पड़ेगी। यह व्यवस्था प्रदेश में नया एक्ट लागू होने तक रहेगी।

प्रदूषण जांच केंद्रों पर उमड़ी भीड़

नए मोटर व्हीकल एक्ट ने वाहन स्वामियों की धड़कनें बढ़ा दी है। ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, प्रदूषण जांच, इंश्योरेंस आदि प्रपत्र पूरे करने के लिए वाहन स्वामी परेशान हो रहे हैं। आरटीओ कार्यालय, इंश्योरेंस एजेंटों और प्रदूषण जांच केंद्रों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। लोग कामकाज छोड़कर वाहनों के कागजात दुरुस्त कराने में जुट गए हैं। 

अमर उजाला संवाददाता ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर क्षेत्र के पंडितवाड़ी इलाके में संचालित प्रदूषण जांच केंद्र का जायजा लिया। यहां दो पहिया और चार पहिया वाहन की लंबी लाइन देखने को मिली। लाइन में लगे जीएमएस रोड निवासी मनमोहन रावत, प्रेमनगर निवासी त्रिलोक सिंह व सुद्धोवाला निवासी इकबाल अहमद ने बताया कि दो घंटे बाद अभी गाड़ी की जांच का नंबर आया है। कई वाहन स्वामियों ने बताया कि वे एक दिन पूर्व भी जांच कराने आए थे, लेकिन भीड़ की वजह से प्रदूषण जांच नहीं करा पाए।  

 

30 से 300 पार पहुंची जांच कराने वालों की संख्या

बालाजी पर्यावरण समिति प्रदूषण जांच केंद्र के संचालक गौरव कुमार ने बताया कि पहले उनके जांच केंद्र पर औसतन 30 गाड़ियां आती थीं। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से यह संख्या 300 पार हो गई है। सुबह नौ से शाम सात बजे तक लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। 

नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद प्रदूषण जांच कराने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। सभी प्रदूषण जांच केंद्रों के संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे सुबह से शाम तक प्रदूषण की जांच करें। इसके बाद कागजातों की जांच को लेकर जल्द ही अभियान भी चलाया जाएगा।
- अरविंद पांडे, एआरटीओ

शहर में यहां कराएं वाहनों के प्रदूषण की जांच
-मैसर्स बालाजी पर्यावरण समिति, पंडितवाड़ी, प्रेमनगर
-मैसर्स बालाजी पर्यावरण समिति, आईएसबीटी
-मैसर्स बालाजी पर्यावरण समिति, कैनाल रोड
-मैसर्स कृष्णा जनजागरण समिति, ट्रांसपोर्ट नगर
-मैसर्स हिमगिरि जनजागृति समिति, ट्रांसपोर्ट नगर
-मैसर्स फ्यूचर ऑटो व्हील, मोहब्बेवाला
-मैसर्स उत्तरांचल प्रदूषण पर्यावरण निवारण समिति, देहादून
-मैसर्स बालाजी पर्यावरण समिति, आईआईपी मोहकमपुर
-डीडी मोटर्स, पटेलनगर, देहरादून
-मैसर्स ओबरॉय मोटर, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed