फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Flights will start soon from Dehradun to Chandigarh, Lucknow, Kanpur and Prayagraj

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब एयरबस की उड़ान होगी संभव, कई जगह के लिए नई फ्लाइट जल्द

Sat, 26 Oct 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 26 Oct 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
New Flights will start soon from Dehradun to Chandigarh, Lucknow, Kanpur and Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रदेश में तीसरे चरण के तहत पंतनगर-चंड़ीगढ़, पंतनगर-लखनऊ, पंतनगर-कानपुर, देहरादून- प्रयागराज व पिथौरागढ़-पंतनगर हवाई सेवा जल्द शुरू करेगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यह अवगत कराया है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय प्रदेश में प्रथम चरण की चयनित वायुयान सेवा देहरादून-पंतनगर और दूसरे चरण की वायुयान सेवा देहरादून-पिथौरागढ और पिथौरागढ़-हिंडन संचालित कर रहा है। उन्होंने देहरादून एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट की रनवे की लंबाई 2140 मीटर है। यहां से वर्तमान में अधिकतम 130 से 140 यात्रियों का विमान उड़ान भर सकता है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद रनवे की लंबाई 2765 मीटर हो जाएगी। जिसके बाद यहां से एयरबस ए 321 एवं ए 320 की उड़ान संभव हो जाएगी। दूसरे चरण में 3500 मीटर के रनवे का निर्माण करने का प्रदेश सरकार द्वारा सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने नान शिड्यूल आपरेट सिस्टम के माध्यम से सेवाएं शुरू करने का भी अनुरोध किया। मुख्य सचिव ने कहा कि इससे प्रदेश सरकार पर व्यय भार कम पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन हवाई रूटों पर चलेगी हेली सेवा

मुख्य सचिव ने अवगत कराया कि प्रदेश के लिए चयनित हेली सेवाओं में आठ हैलीपेड की डीपीआर डीजीसी के मानकों के आधार पर बना दी गई है और शीघ्र ही कार्यदायी संस्था कार्य आरंभ कर देगी। हेली सेवाओं के लिए वायुमार्गों का चयन इस प्रकार है।

अल्मोड़ा-पंतनगर, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, चिन्लायीसौंड-सहस्त्रधारा, देहरादून-मसूरी, देहरादून-नई टिहरी, देहरादून-रामनगर, धारचूला-हल्द्वानी, गौचर-जोशीमठ, गौचर-सहस्त्रधारा, गौचर-श्रीनगर, हल्द्वानी-धारचूला, हल्द्वानी-हरिद्वार, हरिद्वार-हल्द्वानी, जोशीमठॉ-गौचर, मसूरी-देहरादून, नैनीताल-पंतनगर, नई टिहरी-देहरादून, नई टिहरी-श्रीनगर, पंतनगर-अल्मोड़ा, पंतनगर-नैनीताल, पंतनगर-रामनगर, पिथौरागढ़-अल्मोड़ा, रामनगर-देहरादून, रामनगर-पंतनगर, सहस्त्रधारा-चिन्यालीसौंड़, सहस्त्रधारा-गौचर, श्रीनगर-गौचर, श्रीनगर-नई टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed