फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new emergency number for char dham pilgrimage

108 के साथ अब इस नंबर पर भी मिलेगा तत्काल उपचार, अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

Thu, 25 May 2017 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 May 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
new emergency number for char dham pilgrimage
एंबुलेंस का हूटर - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सा सहायता के लिए 108 नंबर के साथ इस नंबर पर भी तत्काल उपचार की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


जी, हां चारधाम यात्री अब 108 नंबर के साथ ही तत्काल स्वास्‍थ्य उपचार के लिए 104 नंबर भी डायल कर सकते हैं।

गत दिवस सोनप्रयाग में गौंडा निवासी देवेन्द्र तिवारी को समय पर उपचार न मिलने पर मौत हो गई थी। उनकी पत्नी कलावती का आरोप था कि 108 नंबर डायल किया, लेकिन वह नहीं लगा। जिससे समय पर उपचार नहीं मिल सका।

इसको प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है।

108 नंबर न मिलने की स्थिति में 104 नंबर डायल करें

new emergency number for char dham pilgrimage
char dham yatra

सीएमओ सरोज नैथानी ने बताया कि अब यात्री 108 नंबर न मिलने की स्थिति में 104 नंबर डायल कर सकते हैं। रुद्रप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक हाईवे पर बड़े- बड़े होर्डिग लगाए जा रहे हैं।

जिससे चिकित्सालयों की सही जानकारी यात्रियों को मिल सकेगी। सोनप्रयाग में चिकित्सा इकाई का मुख्य सड़क से जुड़े भवनों में ही संचालन शुरू कर दिया है।

सात बॉंडधारी डॉक्टर होंगे रिलीव
इसी माह सात बॉंडधारी डॉक्टर रिलीव हो जाएंगे। इससे जिले के सात चिकित्सालय एक बार फिर से चिकित्सक विहीन हो जाएंगे। वर्तमान में यात्रा सीजन चल रहा है। प्रतिदिन आने वाले हजारों यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा वर्तमान में जिले के कुल 30 डॉक्टरों के कंधों पर है। इसके अलावा 13 डॉक्टर यात्रा मार्ग पर हैं।

सीएमओ सरोज नैथानी ने संभाला कार्यभार
सीएमओ सरोज नैथानी ने मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। वह डॉ. आरपी बड़ोनी के स्थान पर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed