फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New education session 2022, students will be taught 75 subjects, Vedas, Astrology and Vedic Mathematics will be included in syllabus

नया शिक्षा सत्र: अब छात्रों को पढ़ाए जाएंगे 75 विषय, वेद, ज्योतिष और वैदिक गणित शामिल, पढ़ें कैसा होगा पाठ्यक्रम

Fri, 13 May 2022 12:58 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 May 2022 12:58 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि नए विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एनके जोशी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।पाठ्यक्रम के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाए जाने के बाद नए शिक्षा सत्र से इसे महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
New education session 2022, students will be taught 75 subjects, Vedas, Astrology and Vedic Mathematics will be included in syllabus
एजुकेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में नए शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं को 45 के स्थान पर 75 विषय पढ़ाए जाएंगे। यह कहना है उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का। उन्होंने कहा कि वेद, ज्योषित और वैदिक गणित को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि नए विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एनके जोशी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी की ओर से पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए शिक्षाविदों से राय लिए जाने के बाद पाठ्यक्रम तैयार किया जा चुका है।

विज्ञापन

 

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रम तय करने की स्वायत्ता है। पाठ्यक्रम के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाए जाने के बाद नए शिक्षा सत्र से इसे महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा।  वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में शिक्षकों एवं अधिकारियों की पदोन्नति के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ मामलों में शिक्षकों एवं अधिकारियों की सीआर न आने की वजह से इसमें देरी हुई है। अधिकारियों को कहा गया है कि शिक्षक से लेकर अधिकारी स्तर तक जल्द पदोन्नति की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्लॉकों में जाएंगे अफसर

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी से ऊपर के अधिकारी इसी महीने से हर ब्लॉक के 5-5 स्कूलों में जाकर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से संवाद करेंगे। जो इस बात का पता लगाएंगे कि स्कूलों में किस तरह की समस्या है। बुनियादी सुविधाएं हैं या नहीं। जो एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देंगे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 10 जून को, 47 सदस्यों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा का पलड़ा भारी

 

पाठ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed