फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Education policy: Pre school will start in five thousand Anganwadi centers from July

Pre school will Start in Anganwadi: नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका शुरू करने वाला उत्तराखंड होगा पहला राज्य

Sat, 25 Jun 2022 03:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Jun 2022 03:20 PM IST
सार

प्रदेश में पांच हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका नाम से प्री स्कूल शुरू होंगे। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।

विज्ञापन
New Education policy: Pre school will start in five thousand Anganwadi centers from July
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में छह जुलाई से सरकारी प्राथमिक स्कूलों में संचालित पांच हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका नाम से प्री स्कूल शुरू होंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के पाठ्यक्रम विभाग की ओर से वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यशाला में शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इन प्री स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी ने कहा कि बाल वाटिका (प्री स्कूल) को जुलाई से शुरू किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास अभी तक पोषण से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी थी, लेकिन उनके पास अब शिक्षण कार्य की भी जिम्मेदारी होगी। जो काफी चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...GOOD NEWS: मकान का नक्शा पास कराने के लिए हो रहे हैं परेशान, तो अब आपकी राह हो गई है आसान, जानिए कैसे

इसमें बाल विकास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। प्रभारी अपर निदेशक आशा रानी पैन्यूली ने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना है, जिससे हम आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सकें। विभागाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इसे एक अवसर के रूप में देखना चाहिए। इसमें उनके लिए प्रशिक्षण व सर्टिफिकेट कोर्स की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे उनका व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ क्षमता संवर्द्धन भी हो पाएगा। कार्यक्रम में गंगा घुघत्याल, मोनिका गौड़, ऊषा कटियार, राय सिंह रावत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed