फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   process of passing the house map, Select plot size map online and get it passed

GOOD NEWS: मकान का नक्शा पास कराने के लिए हो रहे हैं परेशान, तो अब आपकी राह हो गई है आसान, जानिए कैसे

Sat, 25 Jun 2022 04:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Jun 2022 04:41 PM IST
सार

मकान का नक्शा पास कराने के लिए अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। ईजी एप पर एक ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके बारे में जानकर आप आसानी से मकान का नक्शा बना सकते हैं। बैठे बिठाए आपका नक्शा पास होगा।

विज्ञापन
process of passing the house map, Select plot size map online and get it passed
land - फोटो : istock

विस्तार

विज्ञापन

अब आपको मकान का नक्शा पास कराने के लिए प्राधिकरण के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आवास विभाग ने 30 वर्ग मीटर यानी 36 गज से लेकर 200 वर्ग मीटर यानी 241 गज तक के 40 नक्शे ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। इनमें से अपनी पसंद का नक्शा चुनकर ऑनलाइन उसकी प्रक्रिया पूरी कर मकान निर्माण कर सकते हैं।

आवास विभाग ने एकल आवास नक्शों की प्रक्रिया को आसान करने के लिए 40 प्री-एप्रूव्ड नक्शे ऑनलाइन जारी किए हैं। इनमें 30 वर्ग मीटर से 45 वर्ग मीटर के दस, 45 वर्गमीटर से 75 वर्गमीटर के दस, 75 वर्ग मीटर से 150 वर्गमीटर के दस और 150 वर्ग मीटर से 200 वर्गमीटर के दस नक्शे शामिल हैं।

विज्ञापन


चारों श्रेणियों में आधे नक्शे पर्वतीय क्षेत्रों के हिसाब और आधे मैदानी क्षेत्रों के हिसाब से तैयार किए गए हैं। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की ओर से ईजी एप पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बैठे बिठाए पास होंगे नक्शे

सबसे पहले अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) जाएं। यहां सीएससी संचालक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर प्लॉट के साइज के हिसाब से नक्शे का चयन करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। शुल्क जमा कराने के बाद आवेदक को अनुमोदित नक्शा ई-मेल आईडी या जनसेवा केंद्र से प्राप्त होगा। स्थानीय विकास प्राधिकरण को एकल आवास के लिए 15 दिन के भीतर इस नक्शे को पास करना होगा। इसके बाद प्राधिकरण अपने स्तर से जांच करेगा।

ये भी पढ़ें...चर्चा में आईएएस अफसर के कारनामे: गांव में आलीशान मकान, लिखा पंचायत घर, पढ़ें राम विलास के झूठों की खुली पोल

यह होगा लाभ

नक्शे पास कराने की यह सुविधा सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध है। आवेदन का समय पर निपटारा होगा। नक्शे के लिए प्राधिकरण पर निर्भरता खत्म होगी। आवेदक बिना किसी तकनीकी पेशेवर, ड्राफ्टमैन या आर्किटैक्ट से  नक्शा हासिल कर सकेगा। नक्शा लेने के लिए भी कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, ई-मेल या सीएससी को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed