{"_id":"5845ca334f1c1be0594483db","slug":"new-district-magistrate-for-rudraprayag-and-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में नए जिलाधिकारी की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में नए जिलाधिकारी की तैनाती
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
अपर सचिव प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा रंजना को रुद्रप्रयाग और अपर सचिव नियोजन डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में सोमवार को शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
शासन ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. राघव लांगर का तबादला करते हुए उन्हें शासन में अपर सचिव नियोजन एवं अपर परियोजना निदेशक स्वजल बनाया है। उनके स्थान पर रंजना को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह उत्तरकाशी के जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी को अपर सचिव प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अलावा महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान बनाया है। उनका स्थान अपर सचिव नियोजन डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव लेंगे।
विज्ञापन