फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new decision of Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission

अधीनस्थ चयन सेवा आयोग का नया फैसला, अब वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे अभ्यर्थियों के अंक

Wed, 12 Dec 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
new decision of  Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission
- फोटो : file photo

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के नाम और उनके प्राप्तांक वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा। ये सब इस तरह किया जाएगा कि अभ्यर्थी को उसके अवरोही क्रम से संबंधित श्रेणी/वर्ग और उपवर्ग की सूची में रैंक का भी पता चल जाए।

विज्ञापन


आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि चयन में सुचिता और पारदर्शिता को और बढ़ाने के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था से लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि उनका क्रम जारी परिणाम में अंतिम कट ऑफ के कितने अभ्यर्थियों के बाद है।

विज्ञापन

इससे उन्हें यह भी स्पष्ट होगा कि चयन की प्रक्रिया में यदि कतिपय चयनित अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होते हैं या किसी कारण चयन के योग्य नहीं पाए जाते हैं, तो उन्हें चयन का अवसर प्राप्त हो सकता है या नहीं। इस व्यवस्था से वे अपने प्राप्तांकों के संबंध में स्पष्ट जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में यह व्यवस्था सहायक अध्यापक एलटी की परीक्षा से प्रारंभ की जाएगी। उसके उपरांत निकाले गए सभी लिखित परिणामों में भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्हीं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक उपलब्ध कराए जाएंगे, जो आयोग की परीक्षा में राज्य सरकार के स्तर पर न्यूनतम अर्हकारी अंक लाए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed