फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   new circle rate applied dehradun.

अब घर खरीदना हुआ आसान, दून में लागू हुए नए सर्किल रेट

Fri, 17 Jun 2016 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jun 2016 08:21 AM IST
सार

  • जिला प्रशासन ने जारी किए नए सर्किल रेट
  • सड़क से दूरी के आधार पर रेट में कमी 

विज्ञापन
new circle rate applied dehradun.
प्रॉपर्टी - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

दून में भी बृहस्पतिवार को नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। मुख्य सड़क से दूरी के आधार पर कई जगह सर्किल रेट में खासी कमी हुई है, इससे आम लोगों के लिए प्लाट खरीदना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शासनादेश के मुताबिक सर्किल रेट की नई दरें जारी कर दी हैं। छह जून को राज्य कैबिनेट के निर्णय के बाद इसका शासनादेश जारी हुआ था। पांच महीने पहले बढ़ाए गए सर्किल रेट कम होने से लोगों को राहत मिली है। हालांकि रजिस्ट्रेशन शुल्क पर किसी तरह की छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन


इससे कम आय वर्ग वाले ऐसे लोग जो मकान बनाने के लिए छोटे-छोटे प्लॉट खरीदते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। दरअसल, प्लाट की कीमत 12.50 लाख रुपये होने तक रजिस्ट्रेशन शुल्क दो प्रतिशत जमा करना पड़ता है। जबकि अधिकतम रजिस्ट्रेशन शुल्क 25000 हजार रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे प्लॉट लेने वालों के लिए मुश्किल

new circle rate applied dehradun.
मकान - फोटो : Demo pic

इस दृष्टि से छोटे-छोटे प्लॉट लेने वालों पर मार पड़ रही है। वहीं, बड़े प्रापर्टी डीलर और बिल्डर का इसमें फायदा है। ऐसा इसलिए कि वे करोड़ों रुपये की जमीन भी खरीदते हैं तो भी उन्हें रजिस्ट्रेश शुल्क 25000 रुपये ही जमा करना होगा।

जानकारों का मानना है कि रजिस्ट्रेशन की अधिकतम सीमा को बढ़ाया जा सकता था। ऐसे में सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। साथ ही छोटे प्लाट खरीदने वालों के लिए दो प्रतिशत की दर को भी कम किया जाना चाहिए।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) झरना कामठान ने बताया कि नए सर्किल आज से लागू हो गए हैं।

कुछ जगह ये हैं नए सर्किल रेट

new circle rate applied dehradun.
प्रॉपर्टी - फोटो : डेमो फोटो

हरिद्वार रोड पर प्रिंस चौक से रिस्पना पुल तक सर्किल रेट 25500 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया था। नए सर्किल रेट में सड़क से 50 मीटर की दूरी तक तो 25500 रुपये ही रहेगा, लेकिन 51-350 मीटर की दूरी पर 23000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा न्यू कैंट रोड, न्यू सर्वे रोड, ईसी रोड, हनुमान चौक, मोती बाजार डिस्पेंसरी रोड, सुभाष रोड, क्रास रोड, राजा रोड के सर्किल रेट भी यही होंगे।

राजपुर रोड पर मसूरी बाइपास साईं मंदिर से राजपुर रोड तक 24000 रुपये का एक ही रेट था। अब यहां 50 मीटर के दायरे में 23100 रुपये और 51-350 मीटर पर 18500 रुपये सर्किल रेट होगा। यही सर्किल रेट कैनाल रोड, डायवर्जन रोड, मालसी डियर पार्क से कुठाल गेट, सहारनपुर चौक से बिंदाल पुल, कौलागढ़ रोड, किशननगर चौक से सेंटर स्कूल और कालीदास रोड पर भी लागू होंगे।

रेसकोर्स इलाके में सर्किल रेट

new circle rate applied dehradun.
मकान - फोटो : Demo pic

रेसकोर्स में दोनों कैटेगरी में 24000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से घटाकर सर्किल रेट अब 23100 रुपये कर दिए गए हैं। डालनवाला, म्यूनिसिपल रोड, इंदर रोड, बलबीर रोड, मोहनी रोड, सर्कुलर रोड, शिवम विहार, प्लीजेंट वैली, अकेता एवन्यू, चंद्रलोक कॉलोनी, साकेत कालोनी, इंद्रबाबा मार्ग आदि जगहों पर सर्किल रेट यही रहेंगे।

हरिद्वार रोड पर जोगीवाला से कुंआवाला तक 50 मीटर तक 21000 रुपये से घटकर 18000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है। जबकि 51 से 350 मीटर के दायरे में 18000 से घटकर 14400 रुपये किया गया है।

टर्नर रोड, सुभाष रोड, बेल रोड आदि स्थानों पर 50 मीटर की दूरी पर 21000 से घटकर 18000 और 51 से 350 मीटर की दूरी पर 21000 से कम कर 13500 रुपये हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed