फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new chief minister of uttarakhand

उत्तराखंड : त्रिवेंद्र सिंह रावत आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Sat, 18 Mar 2017 07:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Mar 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
new chief minister of uttarakhand
trivendra singh rawat

त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। देहरादून में परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। शुक्रवार को सभी विधायकों की सहमति से त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुना गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में ‌त्रिवेंद्र का नाम फाइनल किया गया। बैठक में सीएम की दौड़ में शामिल सतपाल महाराज और प्रकाश पंत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद रावत के नाम पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन

9वें मुख्यमंत्री होंगे रावत

new chief minister of uttarakhand
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दोपहर तीन बजे देहरादून के पैसिफिक होटल में शुरू हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय मौजूद हैं।

बैठक में चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी शामिल हैं।

18 मार्च को अपराह्न तीन बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। प्रचंड जीत से बन रही सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बता दें ‌त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के नवें मुख्यमंत्री होंगे।

56 वर्षीय त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा चुनाव 2017 में डोईवाला सीट भाजपा को जीत दिलवाई। रावत को पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। त्रिवेंद्र वर्तमान में झारखंड के प्रदेश प्रभारी का पद भी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed