फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New 421 doctors posting in uttarakhand health department

उत्तराखंड को मिले 421 नए डॉक्टर, दो हफ्ते में तैनाती स्थल पर देनी होगी ज्वाइनिंग

Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
New 421 doctors posting in uttarakhand health department
doctors

प्रदेश में 421 डॉक्टरों को तैनाती दे दी गई है। डॉक्टरों को यह तैनाती चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की संस्तुति के बाद दी गई है। अधिकांश डॉक्टरों की तैनाती पर्वतीय जनपदों के अस्पतालों में की गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव नितेश झा की ओर से डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए। डॉक्टरों को दो सप्ताह के भीतर तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग देने का निर्देश दिया गया है।राज्य के सरकारी अस्पतालों में लंबे अर्से से डॉक्टरों की कमी है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के लगभग एक हजार पद खाली पड़े हुए हैं। पर्वतीय जनपदों में स्थिति और खराब है। पर्वतीय जनपदों के  कई सरकारी अस्पतालों में निर्धारित संख्या के मुताबिक बहुत कम डॉक्टर तैनात हैं। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने नए डॉक्टरों को तैनाती देने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर मंगलवार को 421 डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए। स्वास्थ्य सचिव नितेश झा के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में 421 डॉक्टरों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा। खासकर पर्वतीय जनपदों के लोगों को इलाज के लिए देहरादून और हल्द्वानी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed