{"_id":"55f8fc29c5bdddc7dde077c113eb3ae9","slug":"neta-ji-worried-about-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी को पर्यावरण की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी को पर्यावरण की चिंता
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Aug 2013 09:02 AM IST
विज्ञापन
नेता जी को आजकल पर्यावरण की खूब चिंता है। उन्हें ऐसी चिंता हो रही है कि उनका सेहत खराब होता चला रहा है। हो भी क्यों न। पहले महाशय ने शहर की नदियों पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण कराया। आपदा आई तो नदियों ने खूब कहर बरपाया। तब महोदय को पर्यावरण की चिंता आने लगी।
विज्ञापन
अब वह नदियों के किनारे पौधोरपण करते नजर आ रहा है। साथ ही लोगों को पर्यावरण बचाने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। नेता जी की यह चिंता कब तक रहेगी। यह तो नेता जी ही जानते है।
विज्ञापन
एक ने सबकी बंद कर दी बोलती
उत्तराखंड में एक ऐसे साहब है, जोकि सब साहब की बोलती बंद करा दी। खुद के आगे दूसरे का कुछ भी नहीं सुनना। जो कह दिया वह ही आदेश हो गया। इसको लेकर सारे साहब परेशान है। बस एक ही दुआ कर रहे हैं कि जनाब से कब पिंड छुटेगा। यह जनाब उत्तराखंड के दूसरे नंबर के नौकरशाह है।
विज्ञापन