फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में लगी मैगी की पाठशाला, दूनवासियों ने सीखी प्लास्टिक प्रदूषण से बचाव की ‘एबीसी’

Sun, 18 Nov 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Nov 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
nestle maggi 2 minute safaai ke naam program in dehradun
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला

मैगी की पाठशाला में सबने प्लास्टिक प्रदूषण से बचाव की एबीसी(अवेयरनेस, बिहेवियर चेंज, कम्यूनिकेशन) की सीख ली। मौका था अमर उजाला-नेस्ले मैगी की ओर से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर सेमिनार का। सेमिनार में आए विशेषज्ञों ने जहां मोनो लेयर प्लास्टिक पैकिंग की वकालत की तो वहीं युवाओं ने प्लास्टिक प्रदूषण से बचाव को लेकर कई सवाल भी पूछे। शनिवार को ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. केपी नौटियाल सभागार में नेस्ले मैगी और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में ‘इन्फ्लुएंसर इंटरेक्शन सेशन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नेस्ले इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट कारपोरेट अफेयर्स संजय खजुरिया ने कहा कि यह तो शुरुआत है। अभी इस बदलाव को लागू करने में कई साल लगेंगे।


 

प्लास्टिक बेहद काम का, इसे पर्यावरण फ्रेंडली बनाने की जरूरत

nestle maggi 2 minute safaai ke naam program in dehradun
इन सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में 1950 से आज तक 8.3 बिलियन टन प्लास्टिक कचरा पैदा हुआ है, जिसमें से केवल नौ प्रतिशत ही रिसाइकिल हुआ। 80 प्रतिशत कचरा जमीन में मिला दिया गया। भारत में भी हर साल 26,000 टन प्लास्टिक कचरा निकल रहा है, जिसके निस्तारण को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसमें मल्टी लेयर प्लास्टिक की महत्ता नहीं है, जो कि पर्यावरण पर सबसे बड़ा बोझ बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बेहद काम का पदार्थ है लेकिन इसे पर्यावरण फ्रेंडली बनाने की जरूरत है। इसके लिए करीब 30-32 कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं।
 

भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

nestle maggi 2 minute safaai ke naam program in dehradun
दो मिनट सफाई के नाम अभियान

उन्होंने बताया कि कंपनियां जल्द ही मल्टी लेयर से मोनो लेयर प्लास्टिक की ओर अग्रसर हो रही हैं। अकेले नेस्ले इंडिया ने ही एक साल में 17 हजार टन प्लास्टिक का निस्तारण किया है। 15 सितंबर से दून-मसूरी में चले दो मिनट सफाई के नाम अभियान में मैगी के 1.15 लाख रैपर एकत्र किए गए, जिनका निस्तारण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nestle maggi 2 minute safaai ke naam program in dehradun
seminar
कार्यक्रम में पहुंचे रेसिटी नेटवर्क के सह संस्थापक सूरज नंद कुमार ने कहा कि जब तक पूरा शहर एकजुटता नहीं दिखाएगा, तब तक प्लास्टिक कचरा जमीन में मिलने से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने 'मैं और मेरी मसूरी' वीडियो के माध्यम से मसूरी में प्लास्टिक कचरे के हालात बयां किए। उन्होंने प्लास्टिक कचरे से मुक्ति के लिए सिटी टास्क फोर्स गठित करने की वकालत की। उन्होंने बताया कि एक साल तक प्लास्टिक कचरे से बचाव का यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस दिशा में जो लोग पहले से काम कर रहे हैं, उन्हें और मजबूत बनाने की जरूरत है।

 
विज्ञापन
nestle maggi 2 minute safaai ke naam program in dehradun
seminar
कार्यक्रम में आए विभिन्न संस्थानों और पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं के सदस्यों ने विशेषज्ञों से प्लास्टिक कचरे के विकल्प, इसके निस्तारण आदि से संबंधित सवाल भी पूछे। अमर उजाला-नेस्ले मैगी के दो मिनट सफाई के नाम अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले विभिन्न संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिमानी बिंजोला ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इन संस्थाओं ने लिया हिस्सा: वेस्ट वॉरियर्स, गति फाउंडेशन, मैड, गूंज, बीएफआईटी, जेबीआईटी, डीबीआईटी, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट और ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed