{"_id":"58249f614f1c1bf67eb3a296","slug":"nepali-bank-not-accepting-indian-currency-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में नेपाली मजदूर, नेपाल के बैंकों का भारतीय नोट लेने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट में नेपाली मजदूर, नेपाल के बैंकों का भारतीय नोट लेने से इनकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बैंकों ने भारत के पुराने 500 और 1000 के नोट लेना बंद कर दिया है। इससे भारतीय क्षेत्र में काम करने वाले नेपाली मजदूरों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
नेपाल निवासी धनबहादुर ने बताया कि उसने नोट बदलने का पहले धारचूला में प्रयास किया, जब यहां नोट नहीं बदले गए तो वह दार्चुला (नेपाल) के बैंक में गए। वहां के बैंकवालों ने भी नोट लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दार्चुला में वाणिज्य बैंक, नेपाल-बांग्लादेश बैंक, सनराइज बैंक और जनता बैंक की शाखाएं हैं। नेपाली मजदूरों का कहना है यदि भारतीय के बड़े नोट एक्सचेंज नहीं हो पाए तो गंभीर आर्थिक संकट में आ जाएंगे। ठीक यही स्थिति बैतड़ी जिले में भी आ रही है। बैतड़ी से लौटे गगन बहादुर ने बताया कि वह पिथौरागढ़ जाकर धनराशि बदलवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन