फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nepalese currency demand on border area.

बड़े नोट बंद होते ही नेपाली करेंसी के आए अच्छे दिन, सटोरियों की चांदी

Thu, 10 Nov 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झूलाघाट/धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/ अमर उजाला, झूलाघाट/धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Thu, 10 Nov 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Nepalese currency demand on border area.
केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला

1000 और 500 के भारतीय नोट पर प्रतिबंध लगने से नेपाल सीमा से सटे कस्बों और नगरों में स्थिति पूरी तरह पलट गई। अब तक नेपाली मुद्रा के बदले भारतीय मुद्रा लेने की जो होड़ मची रहती थी बुधवार को ठीक इसके विपरीत 500 और 1000 के नोट के बदले नेपाली मुद्रा दिलाने वाले सटोरिए सक्रिय हो गए हैं। सीमा क्षेत्र के बाजारों में दोनों देशों की मुद्राओं का प्रचलन है। ऐसे में लोग फिलहाल काम चलाने के लिए नेपाली मुद्रा रख रहे हैं।

विज्ञापन


झूलाघाट में सटोरिए सक्रिय दिखाई दिए। वह 500 और 1000 के नोट के बदले 20 से 25 प्रतिशत तक कमीशन लेकर नेपाली मुद्रा दे रहे थे। पिछले दिनों झूलाघाट में भारतीय मुद्रा की कमी हो गई थी।

विज्ञापन

नेपाल सीमा पर बसे कस्बों में बदल गए हालात

Nepalese currency demand on border area.
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नेपाली मुद्रा बाजार में ज्यादा आ जाने के कारण भारतीय मुद्रा को एक्सचेंज करने में दिक्कत आने लगी थी। तब भी सटोरियों ने कमीशन लेकर मुद्रा एक्सचेंज का काम किया था। आज भी ठीक इसी तरह की स्थिति सामने आ गई है।

उधर, धारचूला में भी नेपाल के लोग 500 और 1000 के नोट बंद होने की सूचना से परेशान हो गए। वह दुकानदारों के पास जाकर इन नोटों को बदलने का आग्रह करने लगे। हालांकि उनको कोई राहत नहीं मिल पाई। नेपाल के सैकड़ों मजदूर भारतीय क्षेत्र में काम करते हैं। उनको काम के बदले भारतीय मुद्रा ही दी जाती है।

नेपाली मजदूरों के सामने मुश्किल

Nepalese currency demand on border area.
अपने देश लौटते समय लोग इसे एक्सचेंज करा लेते थे, लेकिन इस समय कम से कम 500 और 1000 के नोट को बदलने या लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। जौलजीबी, बलुवाकोट के बाजार में भी यही स्थिति सामने आई।

जौलजीबी मेले पर असर पड़ेगा
14 नवंबर से शुरू हो रहे व्यापारिक महत्व के जौलजीबी मेले में नोटों का प्रचलन बंद होने का असर दिखेगा। मेले में करोड़ों का कारोबार होता है। यदि मेला शुरू होने तक बैंकों में नए नोट नहीं पहुंच सके तो व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा का कहना है कि उम्मीद है कि मेला शुरू होने तक नई करेंसी बाजार में आ जाएगी। यदि नई करेंसी बाजार में नहीं आई तो उससे व्यापार प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed