नेपाल के विधायक व समन्वयक पहुंचे दून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है। नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ की अनुकृति भेंट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। वह सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। यहां समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। इसलिए हमारे संबंध भी बहुत गहरे हैं।
ये भी पढ़ें...बदरीनाथ धाम को बनाएंगे आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन: तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं, इंडियन ऑयल देगा 24.51 करोड़
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है। नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ की अनुकृति भेंट की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हरका बहादुर कुंवर, सदस्य महेश दत्त जोशी, भरत बहादुर खटका, कृष्ण बहादुर चौधरी, अक्कल बहादुर रावत, अंबी कुमारी थापा एवं कृष्ण राज सुबेदी मौजूद थे।