फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Dham will be made a spiritual smart hill town, Indian Oil will give 24.51 crores for development works

बदरीनाथ धाम को बनाएंगे आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन: तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं, इंडियन ऑयल देगा 24.51 करोड़

Tue, 05 Apr 2022 05:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Apr 2022 05:54 PM IST
सार

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की मौजूदगी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच एमयूओ पर हस्ताक्षर किए गए।समझौता ज्ञापन के तहत प्रथम चरण में बदरीनाथ धाम में नदी तटबंध का काम होगा। 

विज्ञापन
Badrinath Dham will be made a spiritual smart hill town, Indian Oil will give 24.51 crores for development works
badrinath dham

विस्तार

बदरीनाथ धाम को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित करने के लिए आर्थिक सहयोग देने को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) भी आगे आया है। इंडियन ऑयल की ओर से विकास कार्यों के लिए 24.51 करोड़ की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


इसमें केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट को 9.80 करोड़ की पहली किस्त दे दी है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की मौजूदगी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच एमयूओ पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन के तहत प्रथम चरण में बदरीनाथ धाम में नदी तटबंध का काम होगा। 
विज्ञापन


सभी इलाकों के वाहनों का रास्ता बनाना, पुलों का निर्माण, मौजूदा पुलों का सौंदर्यीकरण, आवास के साथ गुरुकुल सुविधाओं की स्थापना, शौचालय बनाना और पीने के पानी की सुविधा, स्ट्रीट लाइट्स, भित्ति चित्र का निर्माण किया जाएगा। एमओयू में बदरीनाथ धाम में नदी तटबंध कार्य के लिए आईओसीएल की ओर से 24.51 करोड़ रुपये की वित्त सहायता देने की सहमति प्रदान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय हित धारकों के हितों को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि बदरीनाथ धाम में 277 करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूरे होते ही बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की यात्री सुविधाएं मिलेगी। मास्टर प्लान के तहत किए जाने वाले कार्यों में पर्यावरणीय संतुलन व स्थानीय हित धारोकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक (कारपोरेशन व वित्त) रूचिर अग्रवाल, महाप्रबंधक (एचआर) अशोक कुमार तिवारी, महाप्रबंधक (रिटेल) प्रभात वर्मा, महाप्रबंधक आरएन दुबे, वरिष्ठ महाप्रबंधक भानु प्रकाश सेमवाल, मुख्य प्रबंधक दीपक शर्मा, यूटीडीबी के विशेष कार्याधिकारी सतीश बहुगुणा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी भीषण आग: 32 गाड़ी पानी डालने के बाद भी नहीं बुझी, जहरीले धुएं का गुबार फैलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed