फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal give Telecommunication facility better than india

संचार सुविधा देने में नेपाल ने भारत को पीछे छोड़ा, बात करने के लिए नापनी पड़ती है मीलों की दूरी

Mon, 14 Jan 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजेश पंगरिया/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
राजेश पंगरिया/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jan 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Nepal give Telecommunication facility better than india

नेपाल के गांवों में संचार क्रांति तेजी से बढ़ रही है। भारत का सीमांत क्षेत्र आज भी इस मामले में बहुत पीछे हैं। नेपाल से लगे सीमांत गांवों में आज भी मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने से लोगों को बात करने के लिए मीलों दूर जाना पड़ता है।

विज्ञापन

 
भारत के महाकाली नदी के किनारे और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज भी संचार सुविधा नहीं है। संचार क्रांति में नेपाल के प्रदेश नंबर सात के जिले उत्तराखंड से बहुत आगे हैं। धारचूला तहसील और नदी घाटी से लगे दर्जनों गांवों में भारतीय संचार कंपनियों का नेटवर्क कम, नेपाल की कंपनियों का नेटवर्क अधिक काम करता है।  
विज्ञापन


नेपाल के प्रदेश नंबर सात के पहाड़ी जिले बैतड़ी, दार्चुला, डडेलधूरा, डोटी, अछाम, बजांग, बाजुरा के सभी क्षेत्रों में संचार सुविधा है, जबकि उत्तराखंड के धारचूला से लगे दारमा के 14, मल्ला दारमा के तीन, चौंदास के पांच, व्यास के सात गांवों और पांगला, जिप्ती और सिमखोला में भारतीय नेटवर्क काम नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथ ही नदी घाटी के तड़ीगांव, बल्तड़ी, सीमू, कानड़ी, गेठिगाड़ा, तालेश्वर, खर्कतड़ी, खोलाकटियानी, सिमपानी, अमतड़ी, रणुवा और चकद्वारी गांवों के लोग नेपाली सिम का प्रयोग करते हैं। इन गांवों में नेपाली टेलीकॉम की नमस्ते और स्काई सेवा काम करती है। इसके अलावा, निजी कंपनी के एंसेल, स्मार्ट का नेटवर्क काम करता है। 

काफी महंगी हैं नेपाल होने वाली काल दरें  
भारत से बीएसएनएल सहित निजी कंपनी एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन से नेपाल की जाने वाली कॉल की दरें बहुत महंगी हैं। निजी कंपनियों के सिम में 21 का टैरिफ डालने के बाद 12 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से कॉल होती है। इसके विपरीत नेपाल से भारत 2.50 रुपये प्रति मिनट की दर से कॉल होती है। नेपाल के अधिकांश इलाकों में पूरा नेटवर्क काम करता है। बैतड़ी में अभी टूजी और थ्री सेवा उपलब्ध है। 
 

संचार सेवाओं को बढ़ावा देने पर ज्यादा ध्यान 

नेपाल टेलीकॉम कंपनी के शाखा प्रमुख सूरत बहादुर खड़का ने बताया नेपाल सरकार ने संचार सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा ध्यान दिया है। उन्होंने बताया बैतड़ी की चार नगरपालिकाओं और छह गांवों का 90 प्रतिशत क्षेत्र संचार नेटवर्क से जुड़ चुका है। नेपाल की संचार क्रांति का नुकसान भारत को सीधे तौर पर हो रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में चीन सीमा से लगे छांगरु व गुंजी के हजारों लोग नेपाली सिम का प्रयोग कर रहे हैं, जिस कारण भारत को संचार से होने वाली आय का घाटा उठाना पड़ रहा है।   नेपाल में संचार सेवा सेटेलाइट से जुड़ी है, जबकि भारत में संचार सेवा ओएफसी से जुड़ी है।

भारत में थ्रीजी का खर्चा काफी ज्यादा है। इसमें सब्सिडी नहीं मिलती है। सीमांत क्षेत्र में संचार सेवा में सुधार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत धारचूला के सांपा और झूलाघाट में मोबाइल टावर लगा दिए गए हैं।
अनिल कुमार गुप्ता महाप्रबंधक दूर संचार निगम अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed