फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nehru Institute of Mountaineering NIM MTB Mountain Biking course will start for first time from June 2023

NIM: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के नाम एक और उपलब्धि, शुरु होगा माउंटेन बाइकिंग कोर्स, जानें कैसे करें आवेदन

Wed, 07 Dec 2022 04:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Dec 2022 04:04 PM IST
सार

निम कई तरह के पर्वतारोहण प्रशिक्षण कोर्स संचालित करता है। इनमें से बेसिक से लेकर एडवांस, सर्च एंड रेस्क्यू व मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा यहां माउंटेन गाइड कोर्स, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्कीइंग व एडवेंचर कार्स भी संचालित किए जा रहे हैं। अब इन कोर्सों की सूची में एक और नाम एमटीबी भी जुुड़ने जा रहा है।

विज्ञापन
Nehru Institute of Mountaineering NIM MTB Mountain Biking course will start for first time from June 2023
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। संस्थान जून 2023 से पहली बार एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) कोर्स शुरु करने जा रहा है। बेसिक और इंटरमीडिएट वर्ग में शुरु होने वाले इस कोर्स में किशोर और युवा दोनों प्रशिक्षु शामिल हो सकेंगे, जिन्हें साइकिलिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

विज्ञापन


देश के नामचीन पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थानों में से एक निम कई तरह के पर्वतारोहण प्रशिक्षण कोर्स संचालित करता है। इनमें से बेसिक से लेकर एडवांस, सर्च एंड रेस्क्यू व मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा यहां माउंटेन गाइड कोर्स, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्कीइंग व एडवेंचर कार्स भी संचालित किए जा रहे हैं। अब इन कोर्सों की सूची में एक और नाम एमटीबी भी जुुड़ने जा रहा है। जिसमें देशी-विदेशी दोनों प्रशिक्षु शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि नवंबर 2021 में इस कोर्स को शुरु करने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे इसी साल भारत सरकार ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। जो बेसिक और इंटरमीडिएट वर्ग में शुरु होगा। जून पहले सप्ताह में बेसिक और फिर सितंबर पहले सप्ताह में इंटरमीडिएट कोर्स का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षुओं को तेखला, महीडांडा, चौरंगीखाल और असीगंगा घाटी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन के कोर्स की फीस 14 से 50 हजार
निम की ओर शुरु होने वाले बेसिक और इंटरमीडिएट एमटीबी कोर्स की अवधि 12 दिन की होगी। जिसके लिए 16 से 45 साल तक की उम्र तक के प्रशिक्षु आवेदन कर सकेंगे। निम से मिली जानकारी के अनुसार भारतीयों को इस कोर्स के लिए 14 हजार रुपए और विदेशियों को 50 हजार रुपए फीस देनी होगी। कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

क्या है एमटीबी
एमटीबी को माउंटेन बाइकिंग के नाम से जाना जाता है। यह एक विशेष प्रकार की साइकिल होती है। जिसे खासतौर पर ऑफ रोड़ याने कि पहाड़ी रास्तों, ढलानों जैसे मार्गों पर चलाने के लिए बनाया जाता है। एडवेंचर से भरे इस खेल को लेकर कई तरह के एक्सपीडिशन भी आयोजित होते हैं। निम में शुरु होने वाले बेसिक कोर्स में प्रशिक्षुुओं को एमटीबी की मरम्मत से लेकर संचालन की जानकारी दी जाएगी। वहीं इंटरमीडिएट कोर्स में एक्सपीडिशन कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Haridwar:  ढाबे में गैस सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी, कर्मी के बीड़ी जलाने से हुआ हादसा, चार घायल

निम के पांच प्रशिक्षकों एमटीबी कोर्स का प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिलवाया गया है। कोर्स के शुरु होने क्षेत्र में पर्यटन के साथ साइकिलिंग को बढ़ावा मिलेगा। - कर्नल अमित बिष्ट, प्रधानाचार्य नेहरु पर्वतारोहण संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed