{"_id":"6afaff01b052edc346079270","slug":"biodiversity-at-asan-ramsar-site-under-threat-due-to-tourist-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-138562-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आसन रामसर साइट पर पर्यटकों की लापरवाही से संकट में जैव विविधता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आसन रामसर साइट पर पर्यटकों की लापरवाही से संकट में जैव विविधता
Mon, 16 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
- प्रवासी पक्षियों की अठखेलियों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है यह रामसर साइट
- नमभूमि के किनारे प्लास्टिक, पानी की बोतलें और डिस्पोजेबल गिलासों से पटे
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। प्रवासी पक्षियों की मनमोहक अठखेलियों और अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए विश्वभर में पहचान रखने वाली आसन नमभूमि (रामसर साइट) इन दिनों पर्यटकों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है। संरक्षित क्षेत्र का दर्जा प्राप्त इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की नमभूमि के किनारे आज प्लास्टिक कचरे, खाद्य सामग्री के रैपर, खाली बोतलों, डिस्पोजेबल गिलास और टिन के डिब्बों से पटे नजर आ रहे हैं। पर्यटकों का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया न सिर्फ आसन की प्राकृतिक सुंदरता पर ग्रहण लगा रहा है, बल्कि यहां की बेशकीमती और संवेदनशील जैव विविधता के लिए भी एक गंभीर खतरा बन गया है।
आसन नमभूमि में हर साल सर्दियों के दौरान बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक साइबेरिया और मध्य एशिया से आने वाले प्रवासी पक्षियों का दीदार करने पहुंचते हैं। इसके अलावा, यहां स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के बोटिंग केंद्र पर जलक्रीड़ा का आनंद लेने वालों की भी आवाजाही बनी रहती है। लेकिन, इस पर्यटन गतिविधि के बीच पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी कहीं गुम होती दिख रही है।
पर्यटक अपने साथ प्लास्टिक में पैक खाद्य सामग्री, पानी की बोतलें और अन्य डिस्पोजेबल सामान लेकर यहां आते हैं। नमभूमि के शांत किनारों पर बैठकर खाने-पीने के बाद अधिकांश लोग कचरे को कूड़ेदान में डालने के बजाय खुले में ही फेंककर चलते बनते हैं।
विज्ञापन
पर्यावरणविदों ने जताई चिंता, सख्त प्रतिबंध की मांग
पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अजय शर्मा और पवन नेगी ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आसन की विशिष्ट प्राकृतिक परिस्थितियों और जैव विविधता के महत्व को देखते हुए ही इसे अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट का दर्जा दिया गया है। ऐसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में कचरा फैलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नमभूमि की स्थिति को सुरक्षित रखने के लिए किनारों पर कचरा फेंकने जैसी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और सख्त नियम लागू कर उनका पालन सुनिश्चित कराया जाए।
वन विभाग विभिन्न एनजीओ के सहयोग से नमभूमि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चला रहा है। समय-समय पर पर्यटकों को जागरूक भी किया जाता है, ताकि वे इस अनमोल नमभूमि की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को कोई नुकसान न पहुंचाएं। - आनंद रावत, रेंजर, आसन कंजर्वेशन रिजर्व