{"_id":"67600dde6a72e2f5390ab26a","slug":"neha-joshi-took-part-in-india-nato-dialogue-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: नेहा जोशी ने इंडिया-नाटो डायलॉग में लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: नेहा जोशी ने इंडिया-नाटो डायलॉग में लिया भाग
Mon, 16 Dec 2024 04:54 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 16 Dec 2024 04:54 PM IST
सार
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में भाग लिया। यह आयोजन नाटो, कॉनराड एडन्यूर फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
नेहा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में भाग लिया। यह आयोजन नाटो, कॉनराड एडन्यूर फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था। नेहा जोशी भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं। यह डायलॉग वैश्विक भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य, क्षेत्रीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की बढ़ती रणनीतिक महत्ता पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नाटो मुख्यालय, यूरोपीय संसद और संसदीय सभा में उच्च स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, संसद सदस्यों और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया, ताकि भारत और नाटो देशों के बीच सुरक्षा और नीति संबंधी सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा की जा सके।
विज्ञापन
नेहा जोशी ने अपनी भागीदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह डायलॉग भारत की वैश्विक भू-राजनीतिक भूमिका को रेखांकित करता है और यह जरूरी है कि हम साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय अस्थिरता जैसी उभरती चुनौतियों के समाधान के लिए मित्र देशों के साथ साझेदारी बढ़ाएं। भारत का योगदान वैश्विक सुरक्षा में अहम है, और नाटो देश इस बात को अच्छी तरह समझते हैं।
विज्ञापन
यह डायलॉग भारत और नाटो तथा अन्य लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। यह भारत के सामरिक दृष्टिकोण और वैश्विक सुरक्षा में योगदान को प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगा।