फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Negligence in road construction and repair work will not be tolerated: Chief Minister

सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: मुख्यमंत्री

Tue, 30 Sep 2025 01:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:45 PM IST
विज्ञापन
Negligence in road construction and repair work will not be tolerated: Chief Minister
सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: मुख्यमंत्री
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिए गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
कहा, जिन क्षेत्रों से लगातार सड़कों की शिकायत मिल रही है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए
मुख्यमंत्री ने अपने आवास में उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में हुई उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, इस काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। अब मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, सभी विभागों का काम धरातल पर तेजी से दिखाई देना चाहिए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त की जाएं। जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने व 31 अक्तूबर तक पैच वर्क का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख सचिव आरके. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed