फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET UG Registration for special stage round counseling from today Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: नीट यूजी की स्पेशल स्ट्रे राउंड की काउंसिलिंग के लिए आज से पंजीकरण, खाली सीटों पर दाखिले का मौका

Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
सार

एमसीसी से एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसिलिंग की अनुमति मिली है। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति और काउंसिलिंग बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. हेमचंद पांडेय में हुई बैठक में मेडिकल और डेंटल कॉलेज में खाली सीटों पर काउंसिलिंग का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
NEET UG Registration for special stage round counseling from today Uttarakhand news in hindi
एडमिशन - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों के लिए नीट यूजी की स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसिलिंग के लिए रविवार से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा। मेडिकल काउंसिल कमेटी(एमसीसी) के आदेश पर राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत नीट यूजी काउंसिलिंग बोर्ड ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन

बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया कि एमसीसी से एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसिलिंग की अनुमति मिली है। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति और काउंसिलिंग बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. हेमचंद पांडेय में हुई बैठक में मेडिकल और डेंटल कॉलेज में खाली सीटों पर काउंसिलिंग का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rahul Gandhi: उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे कल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, केदारनाथ में रहेंगे तीन दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन और आफलाइन की सुविधा रहेगी। पांच से सात नवंबर तक एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए छात्र पंजीकरण कर सकेंगे। आठ नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। नौ नवंबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा। 15 नवंबर तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed