फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Former National President Rahul Gandhi on Uttarakhand Visit will stay in Kedarnath for three days

Rahul Gandhi: उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे कल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, केदारनाथ में रहेंगे तीन दिन

Sat, 04 Nov 2023 07:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Nov 2023 07:48 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी का कोई भी पदाधिकारी उन्हें वहां रिसीव करने नहीं जाएगा। यहां से राहुल सीधे हेलिकाॅप्टर से केदारपुरी के लिए उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
Congress Former National President Rahul Gandhi on Uttarakhand Visit will stay in Kedarnath for three days
rahul gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलिकॉप्टर से केदारनाथ रवाना हो जाएंगे, जहां वह तीन दिन रहेंगे। यह उनकी नितांत निजी और आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है।

विज्ञापन


इस संबंध में एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी का कोई भी पदाधिकारी उन्हें वहां रिसीव करने नहीं जाएगा। यहां से राहुल सीधे हेलिकाॅप्टर से केदारपुरी के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन


जहां उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता व बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल रिसीव करेंगे। केदारपुरी में राहुल गांधी किस धर्मशाला में रुकेंगे, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ धर्मशालाओं को पहले से रिजर्व किया गया है। इससे पहले राहुल गांधी इसी तरह से अचानक अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने तीन दिन रहकर सेवा कार्य में भी हाथ बंटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2013 की आपदा के बाद केदारनाथ पैदल गए थे राहुल

राहुल गांधी वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने पैदल ही केदारनाथ की यात्रा की थी।

ध्यान कुटिया में भी रूक सकते हैं राहुल

राहुल गांधी केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं। केदारपुरी में मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर मंदाकनी नदी के दूसरी तरफ बनी ध्यान कुटिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में एक रात गुजार चुके हैं। हालांकि इस संबंध में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीन शहरों में हो रही एक्यूआई की रियल टाइम मॉनिटरिंग, प्रदूषण से बचने को नैनीताल पहुंच रहे पर्यटक

राहुल गांधी की ये निजी आध्यात्मिक यात्रा है: करन माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राहुल गांधी की यात्रा के संबंध में एक्स पर सूचना साझा की। उन्होंने कहा, राहुल गांधी बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड आ रहे हैं। यह उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि राहुल को उनकी नितांत निजी यात्रा को एकांत में पूरी करने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed